Natural Hair Removal: चेहरे के अनचाहे बाल को कम करेगा ये खास उबटन, स्किन भी होगी सॉफ्ट

आपकी स्किन को खूबसूरत और मुलायम बनाने के लिए हर महिला कुछ न कुछ प्रयास करती रहती हैं। इसके लिए कुछ महिलाएं तो कई महंगे बाजार के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पुराने दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर होने वाले बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं और घर पर रहकर इन अनचाहे बालों को कम करना चाहती हैं, आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप एक खास उबटन की मदद से चेहरे के अनचाहे बालों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
चेहरे से अनचाहे बाल हटाने का तरीका
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि चेहरे से अनचाहे बालों को कम करने के लिए अगर आप भी कई उपाय आजमाती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उबटन तैयार कर सकती हैं। इस उबटन को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें: उबटन लगाने के पहले और बाद में किन चीजों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट से जानें सब
उबटन बनाने के लिए सामग्री -
- पपीता के छिलके
- हल्दी
- विटामिन ई तेल
- बेसन
उबटन बनाने का आसान तरीका
- आप घर पर रहकर आसानी से उबटन तैयार कर सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप पपीता के छिलकों को मिक्सर में पीस लें।
- अब इसे एक कटोरी में निकाल लें, इसके बाद पाउडर में थोड़ा बेसन मिक्स कर दें।
- अब चुटकी भर हल्दी और विटामिन ई तेल दोनों को भी मिक्स कर लें।
- अब इन सभी सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
- अब आपका खास उबटन बनकर तैयार है। इसे आप 40 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
- थोड़ी देर के बाद हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए इसे निकाल लें।
- अब आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और सुखाकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
इन बातों का रखें ध्यान
आप इस उबटन का एक हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी आप इसे बनाने के लिए पपीता के छिलके को पीसे, तो इसे थोड़ा खुरदुरा रखें।अगर आप इस उबटन का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Avocado Face Pack: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेस्ट है होममेड एवोकाडो फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।