माथे पर हो रहे हैं पिंपल्स तो अपनाएं यह नुस्खे

चेहरे पर कहीं भी पिंपल्स हो जाते हैं। खासतौर पर माथे पर यह समस्या ज्यादा हो जाती है। इसके कारण चेहरा भद्दा नजर आने लगता है। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स जैसे मेकअप के कारण कई बार भी माथे पर पिंपल निकल आते हैं। इसलिए कहा जाता है कि लंबे समय तक चेहरे पर मेकअप नहीं लगाना चाहिए। कई बार पिंपल इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि इन्हें क्रीम या किसी अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे ही ज्यादा काम आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस समस्या को कम करने के लिए कौन-सी चीजें फायदेमंद हो सकती हैं। साथ ही आपको इनका उपयोग कैसे करना है। इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानने के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।
एलोवेरा जेल का करें प्रयोग
क्या आपके भी माथे पर पिंपल हो जाते हैं? यह देखने में बेहद भद्दे लगते हैं और कई बार लंबे समय तक ठीक नहीं होते हैं। एलोवेरा में सैलिसिलिक एसिड और सल्फर पाया जाता है, जो पिंपल्स को ट्रीट करने के लिए फायदेमंद होता है। चेहरे पर एलोवेरा लगाने से त्वचा संंबंधी अन्य समस्याएं भी कम हो जाएंगी। साथ ही आपको एलोवेरा को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
आवश्यक सामग्री
- एलोवेरा जेल का पौधा
- चम्मच
क्या करें?
- एलोवेरा जेल का एक पौधा लें।
- अब चाकू से एलोवेरा के छिलके को हटाकर चम्मच की मदद से इसका जेल निकाल कर एक डिब्बे में रख लें।
- आप चाहें तो मिक्सी में भी इसे पीस सकती हैं, ताकि इसका फाइन पेस्ट बन जाए।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर रब करें।
- फिर अपना चेहरा सादे पानी से धो लें।
- आपको दिन में कम से कम 2 बार ऐसा करना चाहिए।
- कुछ दिनों में आप पाएंगी कि पिंपल्स कम होने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें:मुंहासों के कारण चेहरा दिखता है भद्दा, अपनाएं ये असदार नुस्खे
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल का बालों से लेकर त्वचा तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आपको इसे डायरेक्ट अपने चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा को नुकसान होता है। इसलिए आपको इसे हमेशा डायल्यूट करना चाहिए। टी ट्री ऑयल से फोरहेड पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है।
आवश्यक सामग्री
- 1 बूंद टी ट्री ऑयल
- साफ रूई
क्या करें?
- 1 बूंद टी ट्री ऑयल में 2-3 चम्मच पानी डालें।
- अब एक साफ रूई लें और इसे ऑयल में भिगो लें।
- गीली रूई को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। (टी ट्री ऑयल से जुड़ी बातें)
- दिन में एक बार ऐसा जरूर करें।
- इसके बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:एक्ने की समस्या है तो एक्सपर्ट की बताई ये आयुर्वेदिक टिप्स करेंगी मदद
इन बातों का रखें ध्यान

- रोजाना दिन में दो बार जेंटल क्लींजर से चेहरा साफ करें। स्क्रब न करें, इससे पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है।
- पिंपल्स पर बार-बार हाथ न लगाएं। इससे बैक्टीरिया पोर्स में जा सकते हैं। इसलिए हमेशा हाथ धोकर ही चेहरे पर हाथ लगाना चाहिए।
- मेकअप को रिमूव करना ना भूलें। हमेशा रात को सोने से पहले चेहरे का साफ करना जरूरी होता है।
- पिंपल्स को फोड़े नहीं। इससे न केवल चेहरे पर धब्बे पड़ जाते हैं बल्कि इफेंक्शन भी हो सकता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।