herzindagi
black underarms home remedies

काले अंडरआर्म्स हो जाएंगे साफ, करें ये काम

काले अंडरआर्म्स के कारण महिलाएं स्लीवलेस आउटफिट पहनने से डरती हैं, क्योंकि यह देखने में बेकार लगते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-10-19, 12:27 IST

काले अंडरआर्म्स न केवल देखने में भद्दे लगते हैं, बल्कि इसके कारण महिलाएं अपनी पसंदीदा ड्रेस पहनने से भी कतराती हैं। अक्सर महिलाएं इस समस्या से निपटने के लिए क्रीम का उपयोग करती हैं। हर बार इनका असर कुछ खास नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से काले अंडरआर्म्स को क्लीन कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं अंडरआर्म्स पर ऐसा क्या लगाएं, जिससे कालापन दूर हो जाए तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

आलू का करें इस्तेमाल

how to use potato for black underarmsआलू में विटामिन सी पाया जाता है जो सन डैमेज से बचाता है। इसके अलावा आलू को ब्लीचिंग एजेंट कहा जाता है, जिससे स्किन का कलर लाइट हो जाता है।

आवश्यक सामग्री

  • 2 कच्चे आलू
  • कद्दूकस

क्या करें?

  • सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लें ताकि इस पर जमी गंदगी साफ हो जाए।
  • अब आलू को पीलर की मदद से छिल लें।
  • अब कद्दूकस की मदद से आलू को कस लें।
  • जब आलू अच्छे से कस जाए तब इसका रस निकालकर अलग बर्तन में रख दें।
  • लीजिए तैयार है आपका स्किन ब्राइटनिंग के लिए उपाय।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • कद्दूकस किए हुए आलू को एंडरर्म पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें।
  • अब आलू के रस में एक कॉटन बोल डुबोएं और फिर इसे अंडर आर्म्स पर लगा लें।
  • करीब 10 मिनट बाद अच्छे से नहा लें।

रोजाना इसका इस्तेमाल करने से केवल एक हफ्ते में ही आपको असर दिख जाएगा। त्वचा पर आलू का कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर स्किन ब्राइटनिंग के लिए नेचुरल इंग्रीडियंट्स में आलू सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:काले अंडरआर्म्‍स की वजह से नहीं पहन पा रही हैं स्‍लीवलेस ड्रेस तो आपनाएं ये रामबाण उपाय

ऑरेंज पील से करें अंडरआर्म्स क्लीन

how to use orange peel for black underarms

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच दूध
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर

क्या करें?

  • आपको बाजार में भी ऑरेंज पील पाउडर मिल जाएगा, लेकिन आप घर पर भी इसे बना सकती हैं। इसके लिए आपको संतरे के छिलके को धूप में सुखाना होगा और जब वह पूरी तरह सुख जाए तब इसे मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब एक बाउल में 1 चम्मचदूध, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मचपाउडर डालें।
  • अब इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट अगर दरदरा होगा तो फायदा ज्यादा होगा।
  • लीजिए बन गया आपका काले अंडरआर्म्स के लिए स्क्रब।

इसे भी पढ़ें:काले अंडरआर्म्स से हो चुकी हैं परेशान तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस स्क्रब को अंडरआर्म्स पर लगाकर हल्के हाथों से रब करें।
  • जब यह सुख जाएं यानी 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से अंडरआर्म्स को क्लीन कर लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स का कालापन कम हो जाएगा।
  • नोट त्वचा पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैक टेस्ट जरूर करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अंडरआर्म्स वाली जगह पर केमिकल बेस्ड हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करने से बचें। जो महिलाएं क्रीम का ज्यादा उपयोग करती हैं उनके अंडर आर्म्स बेहद डार्क हो जाते हैं। इसके कारण कई बार महिलाएं अपनी मन पसंद ड्रेस भी नहीं पहन पाती हैं।
  • इसके बजाय आपको वैक्सिंग करवानी चाहिए। वैक्सिंग से ना केवल हेयर ग्रोथ कम होती है बल्कि इससे कालेपन की समस्या भी नहीं होती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।