मुंहासे के निशान अंडरआर्म्स को बना रहे हैं काला तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

मौसम सर्दियों का हो या गर्मियों का, शरीर के कुछ भाग ऐसे होते हैं, जिनका ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। खासतौर पर आपको अपने अंडरआर्म्स का ध्यान जरूर रखना चाहिए। दरअसल, यह वह स्थान है, जहां पसीना आने के कारण त्वचा का रंग गहरा पड़ जाता है।
इतना ही नहीं, ज्यादा ऑयल इकट्ठा होने के कारण त्वचा में दाने और मुंहासे भी हो जाते हैं। यदि मुंहासे चेहरे पर निकले हों, तो उनके सूखने पर जो दाग-धब्बे रह जाते हैं, उन्हें रिमूव करने के लिए आप ढेरों रेमेडीज अपना लेते हैं। मगर यदि आपके अंडरआर्म्स पर दाने निकल आते हैं, तो आप इस बात का ख्याल नहीं रखते हैं कि त्वचा का रंग डार्क हो रहा है।
जाहिर है, अगर आपके अंडरआर्म्स काले होंगे, तो स्लीवलेस ड्रेस पहनने में आपको हिचकिचाहट होगी क्योंकि जब भी आप गलती से भी हाथ ऊपर करेंगी, तो आपके डार्क अंडरआर्म्स नजर आने लगेंगे। ऐसे में आप आसान से नुस्खे को आजमा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अंडरआर्म्स से आती है बदबू और कपड़ों पर पड़ते हैं पसीने के दाग तो अपनाएं ये टिप्स
ओट्स और हनी
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ओट्स को पीस लें
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच दूध
विधि
ओट्स को पीस कर उसका पाउडर बना लें और फिर उसमें शहद और दूध मिक्स कर लें। मिश्रण से अंडरआर्म्स को स्क्रब करें। 2 मिनट स्क्रब करने के बाद अंडरआर्म्स को वॉश कर लें। ऐसा यदि आप नियमित करेंगी तो आपको बहुत ज्यादा फायदा होगा।
इसे जरूर पढ़ें- काले अंडरआर्म्स को करना है ब्राइट तो अपनाएं ये आसान टिप्स
चावल और गुलाब जल
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच चावल का आटा
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
- 1 छोटा चम्मच विटामिन-ई कैप्सूल
विधि
एक बाउल में चावल का आटा, गुलाब जल और विटामिन-ई कैप्सूल ले लें। फिर इसका मिश्रण तैयार करें और इसे अंडरआर्म्स में लगाएं। आहिस्ता-आहिस्ता अंडरआर्म्स की मसाज करें और फिर अंडरआर्म्स को पानी से वॉश कर लें। यदि आप रोज ऐसा करती हैं तो जल्द ही आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
ग्रीन टी और नींबू का रस
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच ग्रीन टी
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि
एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें ग्रीन टी डालें। फिर इस पानी को छान कर ठंडा कर लें। अब इस पानी में नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद आप इस मिश्रण में कॉटन बॉल्स डालें और उससे अंडरआर्म्स को साफ करें। यदि आप नियमित इस नुस्खे को अपनाती हैं, तो धीरे से मुंहासे के दाग हल्के पड़ने लगेंगे।
नोट- अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाती हैं, तो पहले स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लें। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को पहले स्किन एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लेना चाहिए।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।