काले अंडरआर्म्स की वजह से नहीं पहन पा रही हैं स्लीवलेस ड्रेस तो आपनाएं ये रामबाण उपाय

अंडरआर्म्स में पसीना आए या न आए यदि आप त्वचा का उचित ध्यान नहीं रखती हैं, तो वह काली पड़ना शुरू हो जाती है। जाहिर है अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ जाएगी तो आप अपनी मनचाही स्लीवलेस ड्रेस नहीं पहन पाएंगी।
वैसे तो आपको बाजार में बहुत सारी फेयरनेस क्रीम और प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, मगर आप आसान होम रेमेडीज का उपयोग करके इस कालेपन को कम कर सकती हैं।
आज हम आपको एक ऐसा ही आसान उपाय बताएंगे। इस उपाय के लिए आपको अपने घर की रसोई में ही सारी सामग्री मिल जाएंगी। तो चलिए इसे बनाने की विधि हम आपको बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- मुंहासे के निशान अंडरआर्म्स को बना रहे हैं काला तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

सामग्री
- 1 छोटा चम्मच दही
- 1 छोटा चम्मच बेसन
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 चुटकी बेकिंग सोडा
विधि
- दही में बेसन, हल्दी और बेकिंग सोडा(बेकिंग सोडा के फायदे) मिक्स करें और मिश्रण तैयार करें।
- अब इस मिश्रण को अंडरआर्म्स में लगाएं और 5 मिनट तक स्क्रब करें।
- इसके बाद आप अंडरआर्म्स को पानी से वॉश कर लें।
- यदि आप नियमित दिन में एक बार इस घरेलू नुस्खे को आजमाती हैं, तो आपको अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- अंडरआर्म्स से आती है बदबू और कपड़ों पर पड़ते हैं पसीने के दाग तो अपनाएं ये टिप्स
इन स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले गुलाब जल से अंडरआर्म्स को साफ कर लें।
- इसके बाद आप इस मिश्रण को लगाएं और उंगलियों से आहिस्ता-आहिस्ता घुमाएं और अंडरआर्म्स को साफ करें।
- 5 मिनट बाद अंडरआर्म्स को पानी से साफ कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि यह मिश्रण अंडरआर्म्स में लगा न रह जाए, नहीं तो पिंपल हो सकते हैं।
- इसलिए स्क्रब करने के बाद आप जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर से अंडरआर्म्स की मसाज जरूर करें।
इन बातों का ध्यान रखें
- अगर आपने अंडरआर्म्स वैक्सिंग की है, तो आपको तुरंत इस मिश्रण का प्रयोग नहीं करना है। इससे आपको दाने हो सकते हैं।
- यदि अंडरआर्म्स में पहले से पिंपल हो रहे हैं, तो पहले उनके ठीक होने का इंतजार करें और उनके पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग करें।
- आपको इस मिश्रण को अंडरआर्म्स पर जोर से नहीं रगड़ना है इससे आपको घाव हो सकते हैं।
- यदि आपने अंडरआर्म्स के बाल रिमूव नहीं किए हैं, तो आपको इस मिश्रण का प्रयोग नहीं करना है। यह मिश्रण बालों में फंस सकता है और इसे रिमूव करने में दिक्कत भी आ सकती है।
क्या होंगे फायदे
- इस मिश्रण का प्रयोग करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन कम हो जाएगा।
- अंडरआर्म्स पर नियमित इस मिश्रण के प्रयोग से बालों की ग्रोथ कम होगी क्योंकि हल्दी बालों की ग्रोथ को कम करती है।
- इस मिश्रण को लगाने से अंडरआर्म्स की त्वचा डीप क्लीन हो जाती है और पिंपल्स होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।
यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है, तो आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।