मेहंदी लगाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हमें किसी त्योहार या खास दिन की जरूरत नहीं होती है। कभी भी इसे हाथों में लगाया जा सकता है। लेकिन जब त्योहार आते हैं, तो लोग आजकल उसकी थीम के हिसाब से अपने हाथों में डिजाइन को क्रिएट करते हैं। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी और उससे रक्षा का वादा लेगी। आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं। यह डिजाइन सिंपल तरीके से भी हाथों में लगाए जाते हैं। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के सिंपल मेहंदी डिजाइन को आप हाथों में लगा सकती हैं।
भाई के नाम वाली सिंपल मेहंदी (Brother Name Simple Mehndi Designs)
आप हाथों में भाई के नाम के पहले अक्षर के साथ मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें आपके हाथ पर भाई के नाम का लेटर लिखा जाएगा। इसके बाद इस लेटर के साथ फूल या पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा। इससे यह डिजाइन अच्छा लगेगा। आप इसे कहीं भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप चाबें तो उंगली पर भी ऐसे ही डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।
लटकन राखी सिंपल मेहंदी डिजाइन (Latkan Simple Rakhi Mehndi Designs)
आप अपने हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए हाथों में लटकन राखी डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इसमें हाथ की कलाई पर फूलों के बैंड के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। फिर हथेली पर राखी और गिफ्ट्स को बनाया जाता है। इसमें आप अपने भाई का नाम या Happy Raksha Bandhan लिख सकती हैं। इससे यह मेहंदी अच्छी लगेगी। उंगलियों पर फूल के डिजाइन को क्रिएट करें।
राखी बांधते हुए मेहंदी डिजाइन (Rakhi Special Mehndi Design)
आप अपने राखी के त्योहार को खास बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए हाथों में तस्वीर में दिखाए गए डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में ओग गोलाकार डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसके बीच में राखी बांधते हुए भाई और बहन के हाथ के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसके बाद इसे पत्तियों के डिजाइन से कंप्लीट किया गया है। पूरा हाथ भरा-भरा लगे इसके लिए चकली का डिजाइन क्रिएट करें। इससे आपका डिजाइन कंप्लीट हो जाएगा।
फ्लावर बेल सिंपल मेहंदी डिजाइन (Flower Bel Simple Mehndi Designs)
सिंपल और जल्दी लगने वाली इस मेहंदी डिजाइन को भी आप रक्षाबंधन पर हाथों में लगा सकती हैं। इसमें फ्लावर की बेल डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसके साथ पत्तियों के डिजाइन को बी बनाया गया है। इन सभी चीजों में शेड किया गया है। इससे यह मेहंदी डिजाइन अच्छा लग रहा है।
फूलों के जाल वाली मेहंदी डिजाइन (Flower Jaal Simple Mehndi Design)
आप अपने हाथों में अगर कोई ज्यादा डिजाइन क्रिएट नहीं करना चाहती हैं, तो इसके लिए फूलों के जाल वाली मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें पूरे हाथ पर फूले के जाल को बनाया गया है। इसमें गुलाब के फूल का डिजाइन बनाया है। साथ में पत्तियों को क्रिएट किया गया है। इसके बाद उंगली पर जाल डिजाइन को बनाया है और उंगली को भरा गया है। यह डिजाइन भी बनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, आसानी से बन जाते हैं।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन (Simple Gol Tikki Mehndi Design)
आप अगर गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन को हाथों में बनाना पसंद करती हैं, तो इस बार राखी पर इसे अलग तरीके से क्रिएट करें। इसके लिए आपको गोल टिक्की बनानी है। इसके आसपास फूल की पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करना है। फिर पूरे हाथ पर पत्तियों के घुमावदार डिजाइन को बनाना है। उंगली पर भी आप ऐसे ही डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।
राखी डिजाइन करें क्रिएट (Rakhi Design Mehndi)
हाथों में सिंपल डिजाइन क्रिएट करने के लिए आप राखी डिजाइन वाली मेहंदी को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको हाथों के बीच में राखी के डिजाइन को बनाना है। इसके बाद इसमें अपने भाई या प्यारे भैया लिखना है। फिर इसमें डोरी बनानी है। उंगलियों पर ऊपर की तरफ पोरुए भरने हैं। इससे आपकी मेहंदी 10 मिनट में लग जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथों पर खूब जचेंगे अरेबिक मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें खूबसूरत तस्वीरें
इस बार अपने हाथों को सजाने के लिए इन मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करें। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपका भाई भी हाथों की मेहंदी देखकर खुश हो जाएगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Stylish Mehndi Design
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों