Raksha Bandhan Mehndi Designs: लगभग हर तीज-त्योहार के मौके पर हथेली की शोभा बढ़ाने के लिए हम मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। इसे हाथों पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें आपको अनेक डिजाइंस देखने को इल जाएंगे। वहीं तीज-त्योहार की बात करें तो रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है।
Simple Mehndi Designs For Hands: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद खास माना जाता है। कामकाज में लगे रहने के कारण हम कई बार बाहर जाकर मेहंदी नहीं लगवा पाते हैं। तो आइये देखते हैं मेहंदी के कुछ आसान डिजाइंस, जिन्हें आप चंद मिनटों में हथेली पर बना सकती हैं और समय बचाकर हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं।
भरे हाथों के मेहंदी डिजाइन में आपको इस तरह की लाइन यानी लकीर के डिजाइन में भी कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसमें सीधी लकीर में छोटे साइज की पत्तियां बना हैं या लकीरें बनाकर जाल का डिजाइन भी हथेली पर बना सकती हैं।
अगर आप फैंसी डिजाइन की मेहंदी हथेली पर सजाना चाहती हैं तो इस तरह की चेन हाथों के पिछले साइड पर बना सकती हैं। इस तरह की चेन बनाने के लिए आप डॉट-डॉट मेहंदी डिजाइन को 2 से 3 लेयर में बना सकती हैं।
फ्लोरल डिजाइन में आपने मेहंदी के कई सारे डिजाइंस देखे ही होंगे, लेकिन अगर आप सिंपल से डिजाइन में खूबसूरत सा पैटर्न बनाना चाहती हैं तो इस तरह से गोल टिक्की बनाकर इयरबड्स की मदद से आसानी डिजाइन को बना सकती हैं। आप चाहें तो अपने हाथों की उंगलयों के लिए भी इसी तरह के सिंपल डिजाइन को बना सकती हैं। गोल टिक्की के अलावा आप कमल के फूल का जाल भी पूरे हाथों में बना सकती हैं। यह आपकी हथेली को भरा हुआ दिखाने में मदद करेगा।
अगर आपक्प ज्वेलरी पहनना पसंद है, लेकिन आप हैवी हाथफूल को स्टाइल नहीं करना चाहती हैं तो इस तरह से मेहंदी के जरिये हाथों के पिछले हिस्से में हाथफूल का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में आप फूल, कलियों और पत्तियों के अलावा चेन या मंडला आर्ट भी बना सकती हैं।
फ्लोरल डिजाइन की मेहंदी एवरग्रीन पसंद की जाती है। इसमें आप भरे हाथों वाली फुल हैण्ड मेहंदी व मिनिमल डिजाइन की बेल या केवल शगुन के लिए केवल एक फूल का डिजाइन भी हथेली पर बना सकती हैं। ज्यादातर फूल के साथ में कलियां और पत्तियां बनाना पसंद किया जाता है।
हथेली पर केवल शगुन के लिए मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से गोल टिक्की बनाकर मेहंदी मिनटों में हथेली पर सजा सकती हैं। उंगलियों के उपरी हिस्से में भी इस तरह से मेहंदी को भर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन फ्रंट और बैक दोनों तरफ हाथों के बनाया जा सकता है।
कम समय में भरे हाथों की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो जाल पैटर्न हथेली पर सजा सकती हैं। यह लम्बे, चौड़े, छोटे जैसे हर तरह के शेप वाले हाथों पर खबसूरत नजर आएगा। आप चाहे तो इस तरह से भरा-भरा डिजाइन बनाने के लिए दिल के आकार की डॉट-डॉट भी बना सकती हैं।
देखने में मेहंदी का यह डिजाइन बेल की तरह होता है, लेकिन इसे आप अपनी पसंद से शेप या कट आउट पैटर्न दे सकती हैं। इसमें ज्यादातर जाल, केरी, सर्किल मेहंदी के डिजाइंस चुने जाते हैं। साथ ही, इसमें बॉर्डर बनाने के लिए फूल-पत्ती डिजाइन की मेहंदी चुनी जाती है।
केरी को कई तरह से हथेली पर बनाया जा सकता है। इसमें आप बेल से लेकर भरे हाथों वाली फुल हैण्ड मेहंदी भी हाथों पर सजा सकते हैं। इसमें आप केरी के अंदर बारीक डिजाइन की जाली भी बना सकते हैं। देखने में इस तरह की डिजाइन बेहद बारीकी से बनाई हुई हुई नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: Arabic Mehndi Designs: हाथों पर खूब जचेंगे अरेबिक मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें खूबसूरत तस्वीरें
देखने में सबसे मॉडर्न लुक देने वाली बेल मेहंदी में सबसे ज्यादा अरेबिक स्टाइल या कट आउट डिजाइन की बेल को पसंद किया जाता है। वैसे तो इसमें एक उंगली पर डिजाइन बनाया जाता है, लेकिन आजकल इसमें आजकल केवल उंगलियों के लिए कलियों वाले आपको डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
आजकल गोल डिजाइन वाला मंडला आर्ट डिजाइन मेहंदी काफी चलन में है। इसमें बारीकी से गोल डिजाइन के अंदर आप गोल टिक्की भी बना सकते हैं। देखने में इस तरह की डिजाइन मिनिमल और सिंपल नजर आती है। इस तरह की डिजाइन के साथ में उंगलियों पर आप भरे हुए डिजाइन को बना सकते हैं। मंडला आर्ट डिजाइन वैसे तो सबसे ज्यादा म्यूजियम में देखने को मिल जाएगा। यह मेहंदी के अलावा रंगोली में भी बनाया जाता है।
अरेबिक स्टाइल में भरे हाथों वाली मेहंदी को लगाना चाहती हैं तो इस से आप मेहराब के डिजाइन को हथेली के अगली या पिछली तरफ बना सकती हैं। भरा-भरा बनाने के लिए जाल, फूल-पत्ती जैसे कई डिजाइंस को एक साथ अपने हिसाब से आप हथेली पर सजा सकती हैं। इसमें हाफ हैण्ड वाले डिजाइन भी आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस तरह की डिजाइन हाथों की लम्बाई को ज्यादा दिखाने में मदद करती है।
अगर आपको मेहंदी की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: ram mehndi,
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।