मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस दुल्हन के लिए हैं बेहद खास

अपनी शादी का दिन हम सभी के लिए सबसे अहम होता है और इस दिन के लिए हम अक्सर अपने लुक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखते हैं। हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी भी लगाई जाती है और इसे मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
किसी भी शुभ काम या त्योहार के लिए मेहंदी के कई डिजाइंस को हाथों और पैरों पर लगाना पसंद किया जाता है। आजकल की बात करें तो मिनिमल डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं दुल्हन के लिए खास मेहंदी के मिनिमल डिजाइंस।
कट आउट मेहंदी डिजाइन

मिनिमल लुक में टैटू स्टाइल मॉडर्न मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप कट-आउट पैटर्न में मेहंदी के पैटर्न को बना सकती हैं। इसके लिए आप टूथपिक और इअरबड्स का इस्तेमाल करना होगा और डिजाइन को हाथों के आकर के हिसाब से बनाना होगा।
लोटस डिजाइन मेहंदी

वैसे तो फूल-पट्टी में आपको कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इसमें भी आप हाथों को आकर्षक बनाने के लिए कमल के फूल को जालीदार डिजाइन के साथ हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक और फोर्क की सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा
अरेबिक मेहंदी डिजाइन

आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इसके लिए आप हाथों पर कट आउट पैटर्न में बड़े-बड़े आकार के फूल और पत्तियों के डिजाइन को बना सकते हैं। इसके लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकती हैं। ऐसा डिजाइन बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें।
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

बारीक और गोल डिजाइन की मेहंदी को शादी के दिन अपने हाथों पर सजाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप उंगलियों और हथेली पर बारीकी और पतली लकीर की मदद से बनाया गया खूबसूरत मंडला आर्ट का डिजाइन बना सकती हैं। ऐसा ही बारीक डिजाइन आप कलाई पर ब्रेसलेट की तरह भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस
हाथफूल मेहंदी डिजाइन

अगर आप ब्राइडल लुक में हाथफूल ज्वेलरी को कैरी नहीं कर रही हैं तो इस तरह से मेहंदी की मदद लेकर बैक हैण्ड पर हाथ फूल का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के हाथफूल के डिजाइन को बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें और चौड़े डिजाइन के ब्रेसलेट का डिजाइन बनाकर मेहंदी लुक को कम्प्लीट करें।
अगर आपको दुल्हन के लिए मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।