herzindagi

Teej 2022: हाथों पर झटपट लगाएं 'फूल पत्ती' मेहंदी डिजाइन, देखें तस्‍वीरें  

23 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं और सावन का महीना आते ही त्योहारों की झड़ी लग जाती है। सावन में अधिकांश त्‍योहार महिलाओं से जुड़े होते हैं, जिनमें से तीज सबसे प्रमुख होता है। इस पर्व पर महिलाएं सजती-संवरती हैं और बिना मेहंदी के महिलाओं को श्रृंगार अधूरा ही समझा जाता है।  मेहंदी से जुड़े कई धार्मिक महत्व भी हैं, इसलिए तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाना महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। जाहिर है, तीज के त्‍योहार पर भी महिलाएं मेहंदी लगाती हैं और अभी से उसके लिए डिजाइंस भी तलाशने लग गई हैं। इसलिए आपकी मदद करने के उद्देश्य से हम आपको कुछ मेहंदी आर्टिस्‍ट्स की मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे।  मेहंदी की सबसे लोकप्रिय डिजाइंस में फूल-पत्ती का नाम भी आता है, इसलिए आज हम आपको फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। 

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 29 Jun 2022, 12:06 IST

ब्रॉड लीफ मेहंदी डिजाइंस

Create Image :

आप केवल ब्रॉड लीफ बना कर अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। आप पत्तियों को मेहंदी से भर सकती हैं या फिर पत्‍ती के अंदर कोई महीन डिजाइन भी बना सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- S अक्षर से लगाएं आसान मेहंदी डिजाइन

फूल-पत्ती की महीन डिजाइन

Create Image :

अगर आपको हाथों में भरी-भरी मेहंदी चाहिए, तो इसके लिए आप तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन को ट्राई करें। बड़े और छोटे फूल के साथ केरी डिजाइन और पत्ती को क्‍लब करके आप इस डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। 

डबल लेयर फ्लोरल डिजाइन

Create Image :

इस तरह की डिजाइन से आपके हाथ भी भर जाएंगे और कम समय में भी यह डिजाइन बन जाएगी। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में वर्टिकल और हॉरिजॉन्‍टल फूल पत्ती की चौड़ी बेल बना सकती हैं। 

जालदार फूल मेहंदी डिजाइन

Create Image :

इस तरह की मेहंदी में फूल-पत्ती से आधा चांद बनाएं और चांद के अंदर जाल बनाएं। अगर आप पूरे हाथ को इस डिजाइन से कवर करना चाहती हैं, तो आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन या कैरी मेहंदी डिजाइन से उसे कंप्लीट कर सकती हैं। 

पत्ती जाल वर्क मेहंदी

Create Image :

केवल पत्ती की डिजाइन से आप जाल बना सकती हैं। जाल वर्क को आप फ्रंट और बैक दोनों तरह की डिजाइन में शामिल कर सकती हैं। 

पत्ती की बेल

Create Image :

जैसे केवल फूल की बेल बनती है, वैसे ही केवल पत्ती की बेल भी बनाई जा सकती है। मेहंदी डिजाइन में आप पत्नी को अलग-अलग शेप में आप बना सकती हैं। 

फूल-पत्ती चेन डिजाइन

Create Image :

आप फ्रंट और बैक दोनों ही तरह से इस डिजाइन को हाथों पर लगा सकती हैं। फूल-पत्ती की ब्रॉड डिजाइन के साथ चेन नुमा आकार में लकीरे बनाएं। इस तरह से आपकी यह मेहंदी डिजाइन पूरी हो जाएगी। 

इसे जरूर पढ़ें- हैवी ब्राइडल मेहंदी की जगह आलिया की तरह लगवाएं मंडला मेहंदी डिजाइन

शैडो फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

Create Image :

शैडो फ्लोरल मेहंदी डिजाइन के लिए आप पूरे हाथों में जाल वर्क करें और हथेली के बीचों-बीच बड़ा सा फूल बनाएं और उसे बिना फिल किए छोड़ दें। 

सिंपल फूल-पत्ती मेहंदी डिजाइन

Create Image :

आप जिस तरह से साधारण मेहंदी लगाती हैं, उसमें फूल-पत्ती की डिजाइन को थोड़ा अधिक शामिल करें और साथ में कैरी, बूंदी और मंडला मेहंदी आर्ट को क्‍लब करें। इस तरह से आपकी यह मेहंदी डिजाइन भी पूरी हो जाएगी। 

उम्मीद है कि आपको ये मेहंदी डिजाइंस पसंद आई होंगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें, ऐसे और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।