माथे के पिंपल्स फोड़ने चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

जब किसी महिला के माथे के बीच में पिंपल हो जाता है तो इस स्किन की समस्या के कारण उसे काफी दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ महिलाएं उस पिंपल को फोड़ कर उसे जल्दी ठीक करने की कोशिश करती हैं। लेकिन ऐसा करना कितना सही है और कितना गलत, उन्हें पता ही नहीं है। यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और आप भी पिंपल को फोड़ देती हैं तो आपको पता होना चाहिए कि ऐसा करना आपकी स्किन के लिए कितना सही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माथे के बीच में पिंपल को फोड़ने से क्या प्रभाव पड़ता है। जनते हैं डॉ. शिफा यादव जो कि आर्टेमिस हॉस्पिटल्स की कंसल्टेंट - डर्माटोलॉजी और कॉस्मेटोलॉजी हैं, से....
माथे के पिंपल्स को फोड़ने से क्या होता है?
हमारे एक्सपर्ट के अनुसार, यदि माथे के बीच के पिंपल को फोड़ा जाए तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया, मवाद और डैड स्किन तीनों बाहर आ जाते हैं, जिससे आसपास की स्किन को नुकसान होने लगता है। बता दें कि स्किन की परेशानी के अलावा पिंपल फोड़ने से कई अन्य नकारात्मक प्रभाव भी पड़ते हैं, ऐसे में जानते हैं, इसके नुकसानों के बारे में-

- बता दें कि गंदे हाथों से पिंपल फोड़ा जाए या पिंपल फोड़ने के लिए कोई गलत तरीका अपनाया जाए तो इसके कारण बैक्टीरिया स्किन के आसपास इकट्ठे हो जाते हैं, जिसके कारण स्किन इन्फेक्शन का खतरा और बढ़ जाता है।
- बता दे जब महिलाएं जबरदस्ती पिंपल को फोड़ती हैं तो इसके कारण स्किन पर काले निशान पड़ जाते हैं जो न केवल स्किन को खराब कर सकते हैं बल्कि दाग जिंदगी भर रह सकते हैं।
- पिंपल को फोड़ने के बाद स्किन लाल दिखाई पड़ती है। इसके अलावा सूजन की समस्या भी होती है। कई बार यह स्थिति बेहद दर्दनाक होती है।
इसे भी पढ़ें - इन पांच गलतियों की वजह से आपकी स्किन पर होते हैं मुंहासे
माथे के बीच में पिंपल हो तो क्या करें?
- बता दें कि एक तो पिंपल को बार-बार छूने से बचें वरना बैक्टीरिया फैल सकते हैं।
- दिन में कम से कम 2 से 3 बार अपने चेहरे को साधारण पानी से वॉश करें।
- आप चाहें तो अपने चेहरे को साफ करने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- अगर पिंपल के आसपास सूजन दिखाई पड़ती है तो आप बर्फ के टुकड़े से सूजन को और रेडनेस को कम कर सकते हैं।
- इसके अलावा प्रभावित स्थान पर डॉक्टर की सलाह के साथ टी ट्री ऑयल या सैलिसिलिक एसिड आदि क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- माथे के बीच में पिंपल को होना सही नहीं है। ये आपकी स्किन को हानि पहुंचा सकता है। ऐसे में आप पिंपल को फोड़ने से बचें और डॉक्टर की सलाह लें।
इसे भी पढ़ें - जिद्दी पिंपल्स से 10 दिनों में छुटकारा दिलाते हैं ये 10 स्पेशल एंटी पिंपल पैक
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।