फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए घर पर इस तरह करें पेडीक्योर

फटी एड़ियों की समस्या बेहद आम है। इससे न केवल पैरों की सुंदरता कम हो जाती है, बल्कि दर्द भी होता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि सर्दियों के मौसम में ही त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं, खासतौर पर फटी एड़ियां। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कुछ लोगों को यह समस्या साल भर रहती है। हालांकि, क्रैक्ड हील्स को रिपेयर करने के लिए मार्केट में कई क्रीम मिल जाएंगी, लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकती हैं।
आपने कभी न कभी पेडीक्योर जरूर करवाया होगा? इसी तरह आप क्रैक्ड हील्स को ठीक करने के लिए भी पेडीक्योर कर सकती हैं। अब आपको लग रहा होगा कि इसके लिए पार्लर जाना होगा, जी नहीं। आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से यह ट्रीटमेंट कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ ही चीजों की आवश्यकता होगी। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
जरूरी चीजें
2-4 कप दूध
थोड़ा सा पानी
4 चम्मच बेकिंग
नेलपेंट हटाएं
पेडीक्योर करने से पहले नाखूनों को साफ करना बेहद जरूरी होता है। अपने नाखूनों को काट लें और नेल पेंट रिमूव करें। आप चाहें तो नेल्स को शेप भी दे सकती हैं। नेल्स पर क्यूटिकल क्रीम लगाएं और रूई से साफ कर लें।
पैरों को भिगोएं
- सबसे पहले 2-4 कप दूध में थोड़ा सा पानी मिला लें।
- फिर इसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
- दूध को उबालें नहीं, केवल गुनगुना करें।
- ज्यादा गर्म करने से आपके पैर जल सकते हैं।
- जब दूध गर्म हो जाए तब इसे एक छोटे से टब में डाल दें।
- फिर इसमें 4 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- अब करीब 5-10 मिनट के लिए इस मिश्रण में अपने पैरों को भिगो लें।
- ऐसा करने से डेड स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
- दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को एक्सफ्लोएट करेगा। (मॉइश्चराइजर से जुड़े हैक्स)
इसे भी पढ़ें:Cracked Heels Remedy: 1 दिन में ही फटी एड़ियों से राहत दिलाएगा ये DIY फुट मास्क
एड़ियों को करें स्क्रब
इसे भी पढ़ें:फटी एड़ियों के लिए अपनाएं ये नुस्खे, सिर्फ 2 दिन में दिखेगा कमाल
पैरों को मॉइश्चराइजर करें
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।