काली गर्दन को मिनटों में चमकाएंगे ये होममेड पैक

काली पड़ी गर्दन की समस्या से निजात पाने के लिए आपको महंगी स्किन वाइटनिंग क्रीम के बजाय किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
Updated:- 2022-08-08, 17:03 IST
dark neck remedy

शरीर के कुछ अंगों का काला पड़ जाना बेहद आम समस्या है। खासतौर पर गर्दन का कालापन न केवल देखने में बेकार लगता है, बल्कि इससे चेहरे की खूबसूरती भी कम होने लगती है।

अक्सर महिलाएं यह गलती करती हैं कि वह अपना चेहरा तो अच्छे से धो लेती हैं, लेकिन गर्दन को साफ करना भूल जाती हैं। जिसके कारण गर्दन काली पड़ने लगती है।

इसके लिए फिर वह स्किन वाइटनिंग महंगी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं महंगे स्किन ट्रीटमेंट भी करवाती हैं। हालांकि, इनका असर केवल कुछ ही समय तक रहता है।

लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। काली गर्दन को साफ करने के लिए पैक बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन इन्हें आपको बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। चलिए जानते हैं पैक बनाने का तरीका।

गर्दन क्यों पड़ती है काली?

dark neck reasons

  • गर्दन काली पड़ने के पीछे हाइपरपिगमेंटेशन एक अहम कारण है।
  • इसके अलावा जब हम गर्दन की सही से सफाई नहीं करते हैं, तो यह काली पड़ने लगती है।
  • हानिकारक यूवी किरणों के कारण भी गर्दन काली होने लगती है।
  • जब हमारे शरीर में आयरन की मात्रा अधिक हो जाती है, तो इससे भी गर्दन का रंग काला होने लगता है।

तरीका-1

how to make turmeric and yogurt pack

हल्दी का इस्तेमाल सालों से चेहरे पर निखार लाने के लिए किया जाता है। वहीं जब इसे दूध जैसी अन्य चीजों के साथ मिक्स किया जाता है, तो यह स्किन व्हाइटनर के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन रिमूव होती है, जिससे त्वचा का रंग साफ होने लगता है।

अगर आपकी भी गर्दन काली होने लगी है तो आप हल्दी के साथ कुछ चीजों को मिलाकर पैक बना सकती हैं और इसका उपयोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चुटकी भरहल्दी
  • 1 चम्मच दही
  • 2-3 बूंदें नींबू की
  • 3-4 चम्मच दूध

बनाने का तरीका

  • एक बाउल में 2 चुटकी भर हल्दी, 1 चम्मच दही, नींबू की 2-3 बूंद, 3-4 चम्मच दूध डालें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • लीजिए बन गया आपका पैक।

लगाने का तरीका

  • इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर अच्छे से लगा लें।
  • अब इसे करीब 30 मिनट तक गर्दन पर लगा रहने दें।
  • फिर पानी से गर्दन को धो लें।
  • इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार जरूर करें।
  • कुछ ही समय बाद आप पाएंगी कि आपकी गर्दन साफ होने लगी है।

इसे भी पढ़ें:घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए यह घरेलू उपाय दिखाएगा कमाल

तरीका-2

how to make tomato pack for dark neck

टमाटर का इस्तेमाल न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं। टमाटर का उपयोग चेहरे की सफाई से लेकर नरिशमेंट तक के लिए किया जाता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 टमाटर
  • 2-3 चम्मच ओटमील
  • 4-5 चम्मच दूध

बनाने का तरीका

  • पैक बनाने के लिए एक बाउल में 1 टमाटर का रस, 2-3 चम्मचओटमील और 4-5 चम्मचदूध डालें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए बन गया आपका डार्क नेक के लिए पैक।(काले अंडरआर्म्स के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें:गर्दन के कालेपन को 7 दिनों में दूर करते हैं दादी मां के ये 2 अचूक नुस्‍खे

लगाने का तरीका

  • इस पेस्ट को उंगलियों की मदद से अपनी गर्दन पर लगाएं। (हाथों का कालापन दूर करने के टिप्‍स)
  • फिर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • जब यह सूख जाए तब गर्दन को धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस पैक का उपयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।