Expert Beauty Tips: इन 5 तरीकों से करें चेहरे पर संतरे के छिलके का इस्तेमाल, त्वचा पर आएगा अनोखा निखार

चेहरा बेदाग और चमकदार दिखे, यह चाहत तो हम सभी की होती है, मगर ऐसा तब मुमकिन है जब आप त्वचा की उचित देखभाल करें। वैसे तो चेहरे की त्वचा की देखभाल के लिए बाजार में आपको दर्जनों प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। मगर इनका प्रयोग करने से आपको लाभ मिलेगा ही, इसकी कोई गारंटी नहीं है। इसलिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से बात की और जाना कि बिना पैसे खर्च किए कैसे हम चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।
पूनम जी कहती हैं, 'संतरे का सीजन है। हम संतरा तो खा लेते हैं, मगर उसके छिलके को फेंक देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। संतरे के छिलके त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आप इनका कई तरह से प्रयोग कर सकती हैं। इसके बहुत ज्यादा सइडइफेक्ट्स भी नहीं हैं। आपकी त्वचा ऑयली हो या ड्राई संतरे के छिलके का प्रयोग करने से आपकी त्वचा पर निखार आ जाएगा।'
संतरे में मौजूद पोषक तत्व
- संतरे में विटामिन-सी होता है।
- संतरा त्वचा को हाइड्रेट करता है।
- संतरा एंटी इंफ्लेमेटरी होता है।
- संतरा एंटी एकने होता है।
- संतरे में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं।
- संतरे में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Lemon Beauty Benefits:नींबू के छिलके से आपको मिल सकते हैं ये 10 फायदे
त्वचा के लिए संतरे के फायदे
- चेहरे पर यदि टैनिंग की समस्या है, तो संतरा लगाने से वह कम हो सकती है। इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा के कालेपन को कम करती है।
- चेहरे पर संतरा लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और ड्राइनेस दूर हो जाती है। साथ ही त्वचा में ग्लो भी आ जाता है।
- अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक ऑयली है और इससे आपको मुंहासों की समस्या हो जाती है, तो आपको चेहरे पर संतरा लगाना चाहिए। इससे एक्सट्रा ऑयल निकलना बंद हो जाता है।
- अगर आपकी त्वचा पर डेड स्किन की परत जमी हुई है, तो संतरे के छिलके का स्क्रब तैयार कर के चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको बहुत फायदा होगा।
- त्वचा में ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को रिमूव करने के लिए भी संतरा काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
- यदि किसी वजह से चेहरे पर सूजन आ गई है, तो आप संतरे की मदद से उसे काम कर सकती हैं।
त्वचा पर संतरे के छिलके का प्रयोग
- एक बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन डालें। फिर आप इसमें दही मिक्स करें और एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद पेस्ट को आहिस्ता-आहिस्ता रगड़ते हुए रिमूव करें। इस होममेड उबटन का प्रयोग आप हफ्ते में एक बार करेंगी तो चेहरे पर चिपकी डेड स्किन की परत रिमूव हो जाएगी।
- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो आप दूध की मलाई में संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स करके चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा बहुत अच्छी तरह से एक्सफोलिएट हो जाती है और ब्लैकहेड्स एवं व्हाइटहेड्स की समस्या भी कम हो जाती है।
- 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर में 1 छोटा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर डालें। इस मिश्रण में एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 20 से 25 मिनट बाद आप चेहरे को पानी से वॉश कर लें। आप इस होममेड फेस मास्क को रोज भी चेहरे पर लगा सकती हैं और चाहें तो हफ्ते में 2 से 3 बार भी लगा सकती हैं।
- 1 छोटा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 1 छोटा चम्मच गुलाब के फूल की पंखुड़ियों का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद आप इस मिश्रण में दही डालें और फिर इसे चेहरे पर लगा कर थोड़ी देर के लिए मलें। 2 मिनट बाद ही आप चेहरे को वॉश कर लें। इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी।
- 1 बड़ा चम्मच नारियल के पानी में 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें। इस होममेड फेस पैक से त्वचा की ड्राईनेस दूर हो जाएगी और चेहरे ग्लो भी करेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Dead Skin Problem: चेहरा नहीं दिखेगा काला, इस उबटन से रिमूव होगी डेड स्किन
नोट- ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे से आपको इंस्टेंट लाभ प्राप्त नहीं होगा। नियमित इसका प्रयोग करने पर आपको जल्दी ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। सेंसिटिव स्किन वालों को पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए और सभी को कोई भी नुस्खा अपनाने से पूर्व स्किन पैच टेस्ट भी जरूर कर लेना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-shutterstock,freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।