प्याज के रस से बालों का झड़ना हो सकता है कम, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या है। हमारी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और प्रदूषण के कारण हम इस प्रॉब्लम से परेशान रहते हैं। लोग इससे निजात पाने के लिए हजारों के महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इस समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है। साथ ही ये प्रोडक्ट केमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो हमारे बालों को और डैमेज कर देते हैं। ऐसे में आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइए हम आपको बताएंगे कि बालों के झड़ने को कम करने के लिए आप कैसे प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं?
प्याज के रस के फायदे
प्याज के रस में सल्फर मौजूद होता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। साथ ही प्याज के अंदर आयरन और जिंक मौजूद होता है, जो बालों को मजबूती देता है, और झड़ना कम करता है।
प्याज का रस विद जैतून का तेल
जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों का झड़ना और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है।
सामग्री
- 2 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
- 1 छोटा चम्मच प्याज का रस
इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: बालों का झड़ना कम करते हैं ये 3 घरेलू नुस्खे, जो अच्छा लगे आजमाएं
इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले बालों को वॉश कर लें और अच्छी तरह से सूख जानें दें।
- फिर एक बाउल में 2 बड़ा चम्मच जैतून के तेल को गरम कर लें।
- फिर इसमें 1 छोटे चम्मच प्याज के रस को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को मसाज करते हुए स्कैल्प पर लगाएं।
- इसको लगाने के 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
प्याज का रस विद एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ में मदद करते है।
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 कप प्याज का रस
इसे जरूर पढ़ें: जानें झड़ते बालों को कम करने के लिए आसान और घरेलू उपाय
इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले बालों को धो कर सुखा लें।
- फिर एक बाउल में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 1 कप प्याज के रस को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट को मसाज करते हुए सिर पर लगाएं।
- इसको लगाने के 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
- आप इसे हफ्ते में दो बार बालों पर लगाएं, आपको फर्क दिखने लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर के जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।