पिछले कुछ समय से नो मेकअप लुक का चलन काफी बढ़ गया है। यह एक ऐसा मेकअप होता है, जिसमें आपने फेस पर मेकअप किया तो होता है, लेकिन वह नजर नहीं आता है। बस इस तरह के मेकअप से आपकी नेचुरल स्किन काफी ब्यूटीफुल लगती है। नो मेकअप लुक की यूएसपी यही होती है कि इसमें मेकअप इतना मिनिमल किया जाता है कि वह नजर ही ना आए।
नो मेकअप लुक की एक खासियत यह भी होती है कि इसे आप केजुअल्स से लेकर ऑफिस यहां तक कि पार्टीज में भी कैरी कर सकती हैं और अपनी स्किन को नेचुरली ब्यूटीफुल फ्लॉन्ट कर सकती हैं। आमतौर पर लड़कियां इसे करना तो पसंद करती हैं, लेकिन फिर भी नो मेकअप लुक करते समय वह कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे उनका लुक थोड़ा हैवी नजर आने लगता है या फिर मेकअप अलग से नोटिस हो जाता है। जिससे उन्हें एक परफेक्ट नो मेकअप लुक नहीं मिल पाता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको नो मेकअप लुक के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बता रही हैं-
नो मेकअप लुक में आपको बेस भी बहुत ध्यान से तैयार करना होता है। कुछ महिलाएं समझती हैं कि नो मेकअप भी तो मेकअप ही है और इसलिए वह हैवी फाउंडेशन लगा लेती हैं। जबकि आपको फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके मेकअप को एक बेहद ही लाइट बेस प्रदान करते हैं, जिससे आपकी स्किन निखरती है। अगर आप फाउंडेशन लगाना ही चाहती हैं तो नेचुरल शेड की एक थिन लेयर ही फाउंडेशन लगाएं।
अमूमन महिलाएं नो मेकअप लुक को लाइट मेकअप समझ लेती हैं और वह काजल या आईलाइनर की एक पतली सी लेयर अपनी आईज पर लगाती हैं, जो विजिबल होती हैं। जबकि नो मेकअप लुक में काजल या लाइनर नहीं लगाना चाहिए। इसकी जगह, आपको केवल मस्कारा का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी आंखें अधिक बड़ी व ब्यूटीफुल दिखेंगी।
यूं तो नो मेकअप लुक में मेकअप को बेहद ही मिनिमल किया जाता है और इसलिए आईशैडो को भी स्किप करने की सलाह दी जाती है (परफेक्ट आईशैडो लगाना का तरीका)। लेकिन अगर आप आईशैडो लगा रही हैं और आपने उसका गलत शेड चुन लिया तो इससे आपका पूरा नो मेकअप लुक बिगड़ जाएगा। आमतौर पर, नो मेकअप लुक में लाइट ब्राउन या हल्का गोल्डन टच वाला आईशैडो लगाएं। यह कलर्स स्किन के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं और उसे एक फिनिशिंग टच देते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें :स्क्वायर फेस शेप की महिलाएं इस तरह लगा सकती हैं ब्लश
किसी भी मेकअप में ब्लश अप्लाई किए बिना मेकअप कंप्लीट नहीं होता है। नो मेकअप लुक में भी ब्लशर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसे सही तरीके से करना बेहद आवश्यक होता है। मसलन, आप ब्लश का कोई भी शेड अपने चीक्स पर अप्लाई करने से बचें। इसके स्थान पर आप लाइट पिंक लिपस्टिकया फिर मूस ब्लश की मदद से अपने चीक्स को बेहद लाइट टिंट लुक दें। यह देखने में काफी अच्छा लगेगा और आपके नो मेकअप लुक को कॉम्पलीमेंट भी करेगा।
नो मेकअप लुक में आपको लिपस्टिक अप्लाई करते समय बेहद ही सावधानी बरतनी होती है। कभी भी नो मेकअप लुक में डार्क लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बल्कि इसके स्थान पर आप लिप ग्लॉस लगा सकती हैं या फिर न्यूड शेड जैसे लाइट बेबी पिंक या लाइट ब्राउन का इस्तेमाल अपने लिप्स पर करें। यह कलर्स लिप्स पर विजिबल नहीं होते हैं। लेकिन इससे लिप्स काफी ब्यूटीफुल नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें :बालों में कैक्टस ऑयल इस्तेमाल करने से मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे
यह एक बहुत बड़ी गलती है जो अक्सर महिलाएं नो मेकअप लुक में कर बैठती हैं। नो मेकअप लुक में कभी भी हाईलाइटर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। ध्यान रखें कि आपका लुक ऐसा होना चाहिए, जिसमें कुछ भी हाईलाइट ना हो, क्योंकि आप नो मेकअप लुक कर रही हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।