लू की वजह से चेहरे पर हो रही है जलन? रात में सोने से पहले आजमाएं ये 2 मिनट वाला उपाय

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लू जैसी परेशानी होना भी एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं। अगर आपको भी लू की वजह से स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम होती है और आप इसे कम करने के लिए कई उपाय भी तलाश रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इससे राहत पाने के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
लू की वजह से स्किन प्रॉब्लम को ऐसे करें कम
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि कुछ महिलाएं ऐसी होती है, जो लू की वजह से होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं और अपनी स्किन को पहले जैसा बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं। अगर आपकी स्किन भी झुलस रही है और आप अपनी स्किन को स्मूथ ओट मुलायम बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमाकर स्किन को खूबसूरत बना सकती हैं। इस खास टोनर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
-1777557079214.jpg)
टोनर बनाने के लिए सामग्री -
नारियल तेल
टी ट्री ऑयल
कॉटन
यह भी पढ़ें- DIY Face Toner: सेंसेटिव स्किन से हैं परेशान? घर पर बने इन नेचुरल फेस टोनर से पाएं इंस्टेंट निखार, जानें तरीका
टोनर बनाने का तरीका -
इस टोनर को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कांच छोटी बोतल लें।
इस इसमें थोड़ा नारियल तेल और टी ट्री ऑयल मिलाएं।
दोनों चीजों को मिक्स कर बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।
अब आपका खास टोनर बनकर तैयार है।
-1777557113862.jpg)
इस्तेमाल करने का तरीका -
इस खास टोनर को इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले चेहरे को साफ़ पानी से धो लें।
अब कॉटन रुई के एक टुकड़े को इस मिश्रण में डुबोएं।
इस गीली रुई से अपने चेहरे और गर्दन पर इस मिश्रण को लगाएं।
थोड़ी देर लगा रहने दें, उसके बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।
यह चेहरे की गंदगी और हल्का मेकअप हटाने में भी मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- गर्मी में चिपचिपाहट और टैन से परेशान? घर पर बनाएं ये नेचुरल कूलिंग टोनर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।