DIY Face Toner: सेंसेटिव स्किन से हैं परेशान? घर पर बने इन नेचुरल फेस टोनर से पाएं इंस्टेंट निखार, जानें तरीका

DIY Face Toner: खूबसूरत और चमकती त्वचा के लिए केवल फेस वॉश और मॉइस्चराइजर काफी नहीं होता है। स्किन केयर रूटीन में टोनर सबसे जरूरी होता है। इसे लगाने से आपकी त्वचा हाइड्रेट नजर आएगी, लेकिन सेंसेटिव स्किन के लिए जरूरी है कि आप कुछ खास चीजों का इस्तेमाल करके टोनर को चेहरे पर अप्लाई करें, ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो। आइए बताते हैं आप किस तरह से फेस टोनर को बनाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
सेंसेटिव स्किन के लिए क्यों जरूरी है टोनर?
सेंसेटिव स्किन पर धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर जल्दी होता है, जिससे चेहरे पर रेडनेस या खुजली होने लगती है। एक नेचुरल टोनर त्वचा को शांत करता है। इसलिए आपको इसे लगाना चाहिए, ताकि चेहरा ग्लो करे।

घर पर बनाएं ये 2 बेहतरीन नेचुरल फेस टोनर
गुलाब जल और ग्लिसरीन टोनर
- गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह सेंसेटिव स्किन के लिए सबसे सुरक्षित रखता है।
- इसके लिए आपको गुलाब जल लेना है और उसमें एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन मिक्स करनी है।
- यह मिश्रण त्वचा की नमी को लॉक करता है और उसे कोमल बनाता है। इसे स्प्रे बोतल में भरकर दिन में दो बार इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Hibiscus For Skin: त्वचा को रिफ्रेश रखने के लिए घर पर बनाएं गुड़हल के फूल का टोनर, एक्सपर्ट से जानें तरीका
खीरे और एलोवेरा का टोनर
- इसे बनाने के लिए एक खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
- इसमें दो बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। अगर यह गाढ़ा लगे, तो थोड़ा सा गुलाब जल डाल सकते हैं।
- यह टोनर सनबर्न और चेहरे की सूजन को कम करने में जादुई असर दिखाता है।
टोनर इस्तेमाल करने का सही तरीका
- सबसे पहले किसी माइल्ड क्लींजर से अपना चेहरा धो लें।
- एक कॉटन पैड पर टोनर की कुछ बूंदें लें और पूरे चेहरे व गर्दन पर धीरे-धीरे लगाएं। आप सीधे स्प्रे भी कर सकते हैं।
- टोनर के सूखने के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें- Face Toner At Home: चेहरे से ऑयल को कम करने के लिए बेस्ट है यह फेस टोनर, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका
इन बातों का रखें ध्यान
- टोनर को चेहरे पर लगाने के लिए सही मात्रा का ध्यान जरूर रखें।
- टोनर को हमेशा कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।
- ठंडा टोनर का इस्तेमाल स्किन को ज्यादा रिलैक्स महसूस कराता है।
- किसी भी नए नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें।
केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर बने ये DIY फेस टोनर आपकी सेंसेटिव स्किन को सुरक्षा देंगे। साथ ही चेहरे का ग्लो बढ़ाएंगे।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।