गर्मी में चिपचिपाहट और टैन से परेशान? घर पर बनाएं ये नेचुरल कूलिंग टोनर
-1776951631145.webp)
गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन का बेहद ध्यान रखना शुरू कर देती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को तेज धूप से बचाना चाहती हैं और गर्मी में भी त्वचा को हाइड्रेट रखना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर कम खर्च में आसानी से एक स्पेशल टोनर तैयार कर सकती हैं। इस खास होममेड टोनर को आप बिना केमिकल के और कम पैसों में कुछ ही समय में तैयार कर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करेगा। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसे बनाने का आसान और सही तरीका।
घर पर ऐसे बनाएं खास टोनर
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम रखना चाहती हैं साथ ही सिन से जुडी परेशानी को भी कम करना चाहती हैं, तो अब आप बाजार के महंगे टोनर या सीरम का इस्तेमाल करने के बजाय खास होममेड टोनर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
-1776956671683.jpg)
टोनर बनाने के लिए सामग्री
- मिंट वाटर
- गुलाब जल
- खीरे का जूस
यह भी पढ़ें- बाजार से टोनर क्यों लाना, मानसून में ऑयली स्किन के लिए बेस्ट हैं यह होममेड टोनर
टोनर बनाने का आसान तरीका
- टोनर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में पुदीना लें और उसको रातभर के लिए पानी में रख दें।
- इसके बाद दूसरे दिन पानी को अलग छान कर खीरे को मिक्सर में पीसकर इसका जूस निकाल लें।
- अब खीरे के जूस को और पुदीने के पानी को मिक्स कर कांच के शीशे में भर दें।
- इस शीशी में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर आप इस टोनर को अच्छी तरह मिक्सकर दें।
![2 - 2026-04-23T185316.418]()
- अब आपका खास होममेड टोनर बनकर तैयार है।
- आप चाहें तो इसे स्प्रे बॉटल में भरकर डायरेक्ट स्प्रे भी कर सकती हैं।
- इसका आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे को धोकर कॉटन की मदद से फेस पर लगा सकती हैं।
- अगर आप इस टोनर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- अगर आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर या डर्मटलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Cucumber And Tulsi Face Toner: गर्मियों में चेहरे को रखेगा कूल और फ्रेश, बनाएं खीरे और तुलसी का टोनर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
