Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

K-Beauty: ₹2 में पूरी गर्मी बनी रहेगी चेहरे की रंगत, ग्‍लास स्‍क‍िन पाने के लिए अपनाएं यह नुस्‍खा

How To Get Glass Skin At Home: गर्मी में स्‍क‍िन से जुड़ी कई सारी द‍िक्‍कतें बढ़ जाती हैं। धूल, प्रदूषण, धूप और पसीने के कारण हमारी स्‍क‍िन डल नजर आने लगती है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के ल‍िए बाजार के महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं, लेक‍िन हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िससे आपको 2 रुपये में शीशे जैसी चमकती हुई त्‍वचा म‍िल सकती है।
Updated:- 2026-05-05, 16:01 IST
image

How To Get Korean Glass Skin: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। ज्यादातर लोग बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। हालांकि, ये केमिकल बेस्ड होते हैं जिससे आपको भले ही तुरंत ही ग्लोइंग त्वचा मिल जाती है, लेकिन ये हमारी स्किन पर बुरा असर डालते हैं। वहीं, कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इनका एक फायदा ये है कि अगर आप नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी तो रिजल्ट अच्छा मिलेगा।

हालांकि, इन दिनों Korean Glass Skin का ट्रेंड ज्यादा बढ़ गया है। कोरियन स्टार्स जैसी चमकती त्वचा पाने के लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं। आपको बता दें क‍ि मेरी दादी बचपन में हम सभी को बताती थीं क‍ि चेहरे पर बर्फ से मसाज करो। इससे चेहरे की त्‍वचा को ठंंडक म‍िलती है। आइए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

korean glass skin (5)

क्या है ये आसान तरीका?

अगर आपको फ्री में शीशे जैसी चमकती हुई त्वचा चाहिए, तो इसके लिए आइस क्यूब से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। गर्मियों में तो ये हर घर में मिल जाता है। आप चाहें तो आइस ट्रे में गुलाब जल में पानी मिलाकर भी बर्फ जमा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें
  • एक छोटा बर्फ का टुकड़ा लें
  • इसे सीधे चेहरे पर हल्के-हल्के हाथ से घुमाएं
  • करीब 2 से 3 मिनट तक मसाज करें
  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो बर्फ को कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें- Glowing Skin: किचन में रखी इन चीजों को चेहरे पर लगाएं, बिना पैसे खर्च किए चमकेगी आपकी स्किन

इससे क्या फायदे मिलते हैं? (Benefits Of Ice Cubes For Skin)

  • गर्मी में बर्फ लगाने से चेहरे को तुरंत ठंडक मिलती है और इससे चेहरा फ्रेश नजर आने लगता है।
  • स्किन के पोर्स भी टाइट होता है।
  • चेहरा स्मूथ नजर आती है।
  • नियमित रूप से इस्तेमाल करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है
  • इससे स्किन एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है
  • चेहरा शीशे जैसा चमकने लगता है

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमकती त्‍वचा चाह‍िए, तो क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

 

korean glass skin (6)

बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • बर्फ को ज्यादा देर तक एक ही जगह पर न रखें
  • दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं
  • हमेशा साफ चेहरे पर ही लगाएं
  • बर्फ से मसाज करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं एलोवेरा, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

ताे अगर आप भी फ्री में Korean Glass Skin पाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं। इससे आपकी स्किन शीशे जैसी चमक उठेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
गर्मी में कोर‍ियन ग्‍लास स्‍क‍िन कैसे पाएं?
आइस क्‍यूब का इस्‍तेमाल करके आप ग्‍लोइंग त्‍वचा पा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।