K-Beauty: शीशे जैसी चमक जाएगी आपकी त्वचा, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल

How To Get Korean Glass Skin At Home: आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए महिलाएं और लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक, सब कुछ ट्राई करती हैं। वैसे, घरेलू नुस्खे स्किन के लिए काफी फायदेमंद भी होते हैं। इसी बीच आजकल कोरियन ब्यूटी (K-Beauty) का क्रेज भी खूब देखने को मिल रहा है। ऐसे में हर कोई कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन पाना चाहता है।
अगर आप भी यही Korean Glass Skin पाना चाहती हैं तो लखनऊ की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर यहां कुछ खास टिप्स शेयर कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे आपके किचन में रखी कुछ चीजों की मदद से आप घर बैठे ही ग्लास स्किन पा सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
-1773660347581.jpg)
चावल का पानी
चावल का पानी हमारी स्किन के लिए काफी समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब आप चावल बनाके लिए इसे धुलती है तो जो पानी बचता है, उसका इस्तेमाल आपको चेहरे पर करना होता है। इसके लिए चावल धोकर उसका पानी एक कटोरी में रख लें। अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें। कुछ मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धुल लें। इससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में फ्रेश दिखने लगेगी।
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Tips: ग्लास स्किन चाहिए, तो Tiger Grass का ऐसे करें इस्तेमाल
खीरे का रस
गर्मी आ चुकी है, ऐसे में अब बाजारों में आपको खूब ताजे-ताजे खीरा मिल जाएंगे। खीरा भी हमारी स्किन को ठंडक पहुंचाता है। अगर आप गर्मी में इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपकी स्किन फ्रेश लगेगी। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और कॉटन से चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- Korean Glass Skin के लिए चेहरे पर इन 3 तरीकों से करें गुलाब का इस्तेमाल, शीशे जैसी चमकेगी त्वचा
शहद
शहद नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो इससे स्किन को नमी मिलती है। इसके लिए आप आधे चम्मच शहद को चेहर पवर 5 मिनट के लिए लगा लें और बाद में सादे पानी से चेहरे काे धो लें। इससे आपकी रंगत तो निखरेगी ही, साथ ही आपकी त्वचा सॉफ्ट बनेगी। कोशिश करें कि हमेशा रात में ही ये काम करें।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: दूध से पाएं कोरियन ग्लास जैसी स्किन, बस मिलाएं ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट
दही
दही भी स्किन केयर में खूब इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन की गहराई से सफाई करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच दही लेकर उसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। चाहें तो हल्के हाथाें से मसाज भी कर सकती हैं। बाद में सादे पानी से चेहरे को धो लें।
-1773660327201.jpg)
इन बातों का भी रखें ध्यान
- दिनभर 3 से 4 लीटर पानी पिएं
- सोने से पहले चेहरे को क्लीन जरूर करें
- धूप में निकलते समय चेहरे को ढकें जरूर
- पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन
तो अगर आप भी ऊपर बताए गए चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं तो आपको कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन घर बैठे मिल जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं?
- चावल के पानी, दही, शहद और खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।