Hair Growth Tips: बिना पैसे खर्च किए बाल बनेंगे लंबे और घने, किचन में रखी इन चीजों से करें स्कैल्प स्क्रब

मौसम चाहे कोई भी हो ज़्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। गर्मियों में ये दिक्कत थोड़ी ज़्यादा बढ़ जाती है क्योंकि धूल, धूप और पसीने से स्कैल्प पर गंदगी जमा हो जाती है। इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में लोग बाजार से महंगे शैंपू और कंडीशनर खरीदकर इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।
अगर आप भी बालों के झड़ने, पतले होने या ग्रोथ रुकने से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं जिससे आपके बाल बिना पैसे खर्च किए लंबे और घने बन जाएंगे। साथ ही उनमें चमक भी आएगी। लखनऊ की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर ने आपकी किचन में रखी कुछ चीजों के बारे में बताया है, जिनसे आप आसानी से स्कैल्प स्क्रब बना सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1777631181853.jpg)
ओटमील स्कैल्प स्क्रब
2 चम्मच ओटमील को पहले पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब बालों को हल्का गीला करें। फिर इस स्क्रब को स्कैल्प पर लगाएं। कम से कम 5 मिनट के लिए ऐसे ही मसाज करें। फिर बालों में शैंपू कर लें। आपको बता दें कि ओटमील एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो स्कैल्प की गंदगी साफ करने का काम करता है। वहीं, दही स्कैल्प को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखती है।
यह भी पढ़ें- Hair Care: बिना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करने हाेंगे ये काम
एलोवेरा स्कैल्प स्क्रब
हम सभी के घर में एलोवेरा का पौधा जरूर लगा होता है। ये भी आपके बालों को लंबा और घना बनाने में काफी कारगर होता है। इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 1 चम्मच चीनी मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब स्कैल्प पर इसे लगाकर 5 मिनट के लिए मसाज करें। फिर शैंपू कर लें। एलोवेरा जेल से स्कैल्प को ठंडक मिलती है और खुजली भी कम होती है। वहीं चीनी स्क्रब की तरह काम करती है और डेड स्किन हटाने में मददगार होती है।
यह भी पढ़ें- DIY Hair Gel: ₹10 में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, घर पर ऐसे बनाएं बाजार वाला महंगा हेयर जेल
कितनी बार करें इस्तेमाल?
आप इस स्क्रब का हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। बस ज्यादा बार न करें क्योंकि ऐसा करने से स्कैल्प बहुत ज्यादा ड्राई हो सकते हैं। बस ध्यान रखें कि जब भी आप स्क्रब करें को बहुत जोर से रगड़े नहीं, वरना जड़ें कमजोर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: 15 मिनट में झाड़ू जैसे बालों को बनाएं स्मूथ और शाइनी, ये नुस्खा करेगा काम
-1777631191555.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर स्कैल्प पर कट या इंफेक्शन है, तो स्क्रब न करें
- हमेशा हल्के हाथ से मसाज करें
- पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें
यह भी पढ़ें- DIY Hair Conditioner: ₹5 की इस चीज से घर पर बनाएं बाजार वाला महंगा हेयर कंडीशनर, बाल बनेंगे शाइनी
तो अगर आप भी अपने बालों को नेचुरली लंबा, घना और शाइनी बनाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए नुस्खे आजमा सकती हैं। इससे आपके बाल भी एकदम सॉफ्ट हो जाएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।