Hair Care Tips: स‍िर्फ 15 मि‍नट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे स्‍मूथ और शाइनी, ये नुस्‍खे द‍िखाएंगे अपना असर

Tips To Get Soft And Shiny Hair At Home: गर्मियों में धूल, पॉल्यूशन, धूप और पसीने के कारण बालों का बुरा हाल हो जाता है। कई बार तो बाल इतने ड्राई लगने लगते हैं कि देखने में बिल्कुल झाड़ू जैसे लगते हैं। अगर आप भी इस समस्‍या से परेशान हैं तो हम आपको 15 म‍िनट वाला ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िससे आपके बालों में नेचुरल चमक आएगी। आप खुद देखेंगी कि‍ आपके बाल क‍ितने शाइनी हो गए हैं। 
Updated:- 2026-05-15, 16:06 IST
summer hair care tips

Summer Hair Care Tips: गर्मियों में हमारी स्किन और बालों का बुरा हाल हो जाता है। बालों की बात करें तो धूल, धूप और पसीने के कारण बाल झाड़ू जैसे हो जाते हैं। कुछ लोगों के बाल तो टूट-टूटकर गिरने लगते हैं। ऐसे में लोग बाजार से महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये भले ही आपके बालों को तुरंत सिल्की और शाइनी बना दें, लेकिन ये केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लंबे समय के लिए बालों को नुकसान ही पहुंचाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी कम खर्च और कम समय में बालों को नेचुरली शाइनी और स्मूथ बनाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिससे आप मात्र 15 मिनट में बालों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं-

how to get black and shiny hair (1)

अंडा और दही हेयर मास्क लगाएं

नोएडा के सेक्‍टर 44 में छलेरा गली नंबर 3 में एक पार्लर की ब्‍यूटी और हेयर एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने बताया क‍ि अगर आप कम समय में बालों को नेचुरली शाइनी बनाना चाहती हैं, तो अंडा और दही से बना ये हेयर मास्क एकदम सही है। ये बालों को सॉफ्ट और स्मूथ बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके लिए आपको ये चाहिए-

  • 1 अंडा
  • 2 चम्मच दही

यह भी पढ़ें- Hair Care: ब‍िना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करना हाेंगे ये काम

कैसे बनाएं और लगाएं?

  • दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें
  • अब इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं
  • 15 मिनट बाद बालों को धो लें

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: महंगा हेयर स्‍पा नहीं, सिर्फ ये 3 आसान स्टेप्स अपनाएं और चमकदार बाल पाएं

अंडे से बालों को मजबूती मिलती है और दही बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में मदद करता है। ये तरीका पुराने जमाने से इस्तेमाल किया जा रहा है।

नारियल तेल से मसाज

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं, तो नारियल तेल से बेहतर कोई और दूसरा तरीका हो ही नहीं सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • थोड़ा सा नारियल का तेल लें
  • उसे थोड़ा सा गुनगुना कर लें
  • अब उंगलियों से स्कैल्प और बालों में अच्छे से मसाज करें
  • 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें
  • फिर बालों को धो लें

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: बिना मेहंदी और डाई के काले होंगे बाल, बस शैंपू से 1 घंटा पहले कर लें ये काम

 

hair mist for summer

नारियल तेल से बालों में नमी बनी रहती है। अगर आप इससे मसाज करती हैं तो ड्राईनेस कम होती है और आपके बाल भी चमकदार बनते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों में न करें
  • बालों को बार-बार धोने से बचें
  • हफ्ते में 2 से 3 बार ही ये नुस्खे अपनाएं
  • इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • अगर आपको कोई पहले से परेशानी हो तो डॉक्‍टर से सलाह लेकर ही इस्‍तेमाल करें 

क्‍यों असरदार है ये नुस्‍खा

अंडा, दही और नार‍ियल का तेल, ये तीनों ही बालों के ल‍िए काफी फायदेमंद होते हैं। हालांक‍ि, हर एक चीज को इस्‍तेमाल करने का तरीका थोड़ा अलग है। अगर आप सही तरीके से इनका इस्‍तेमाल करेंगी तो स्‍कैल्‍प को पोषण म‍िलेगा। आपके बाल भी मजबूत और शाइनी बनेंगे।    

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सिर्फ 10 मिनट में बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी, बस फॉलो करें ये हेयर केयर रूटीन

तो अगर आपके बाल भी गर्मियों में रूखे और बेजान हो गए हैं, तो आप ये आसान से घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इससे आपको कम समय में ही सॉफ्ट, स्मूथ और शाइनी बाल मिल जाएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
बालों को नेचुरली शाइनी कैसे बनाएं?
शैंपू करने से 15 म‍िनट पहले बालों में नार‍ियल का तेल लगाकर मसाज करें। तेल थोड़ा सा गुनगुना होना चाह‍िए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।