DIY Hair Conditioner: ₹5 की इस चीज से बनाएं होममेड हेयर कंडीशनर, बाल बनेंगे शाइनी

Tips To Make Hair Conditioner At Home: गर्मियां शुरू होते ही सबसे ज्यादा दिक्कत हमारी स्किन और बालों को होता है। बालों की बात करें तो धूल, धूप और पसीने के कारण ये बेजान हो जाते हैं। कई लोगों के बाल तो झाड़ू जैसे हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे भले ही तुरंत आपके बाल स्मूथ और शाइनी बन जाएं, लेकिन ये केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट होते हैं जिससे बालों को नुकसान भी पहुंचता है।
ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही Hair Conditioner बना सकती हैं। जी हां, इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हम आपको 10 रुपये में हेयर कंडीशनर बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
घर पर कंडीशनर बनाने के लिए क्या चाहिए
- 1 पका हुआ केला
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच नारियल तेल
यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्क्रब, ₹15 में मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा
ये तीनों चीजें मिलकर बालों को गहराई से पोषण देती हैं और बालों की ड्राइनेस भी कम करती हैं।
कैसे बनाएं कंडीशनर?
इस हेयर कंंडीशनर को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छे से मैश कर लें, ताकि उसमें कोई गुठली ना रहे। अब इसमें दही और नारियल का तेल डालकर अच्छे से मिला लें। इसे तब तक मिलाएं जब तक ये एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए। ध्यान रखें कि पेस्ट में बिल्कुल भी गुठली नहीं होनी चाहिए।
कैसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले बालों को गीला कर लें।
- अब इस पेस्ट को बालों की लंबाई में अच्छे से लगाएं। खासकर बालों के सिरों पर।
- इसे आधे घंटे तक ऐसे ही लगा रहने दें।
- इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें।
क्यों फायदेमंद है ये कंडीशनर?
लखनऊ की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि केला बालों को मॉइस्चर देता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है। वहीं दही से बालों को मजबूती मिलती है और नारियल का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें शाइनी बनाता है। आप इसका हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Care: बिना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करना हाेंगे ये काम
इन बातों पर दें ध्यान
- पेस्ट को अच्छे से ब्लेंड करें
- बहुत ज्यादा ऑयली स्कैल्प है तो तेल कम रखें
- इस्तेमाल के बाद बालों को अच्छे से जरूर धोएं
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट की सलाह से ही इस्तेमाल करें
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: एलोवेरा और अलसी के बीजों से बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बाल हो जाएंगे रेशमी और चमकदार
तो अगर आप भी महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ होममेड ट्राई करना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए तरीके को आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- क्या घर पर हेयर कंडीशनर बनाया जा सकता है?
- हां, आप केला, दही और नारियल के तेल से हेयर कंडीशनर बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।