DIY Hair Gel: सिर्फ ₹10 में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, घर पर ऐसे बनाएं बाजार वाला महंगा हेयर जेल

Tips To Make Hair Gel At Home: आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखने की चाहत रखता है। खूबसूरत दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए लोग बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये केमिकल बेस्ड होते हैं, इससे काफी नुकसान भी पहुंचता है। जब भी खूबसूरती की बात आती है तो लोग चेहरे पर ही ध्यान देते हैं। बालों पर अक्सर कम ध्यान जाता है।
दरअसल, गर्मियों में धूल, धूप और पसीने के कारण बालों का बुरा हाल हो जाता है। हमारे बाल झाड़ू जैसे लगने लगते हैं। ऐसे में हम आपको बालों का ध्यान रखने के लिए एक ऐसे हेयर जेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप 10 रुपये से भी कम में घर पर बना सकती हैं। खास बात तो ये है कि इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान भी आपको आसानी से घर पर मिल जाएंगे। इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं-
-1776663322674.jpg)
घर पर हेयर जेल बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
- 1 चम्मच अलसी के बीज (Flaxseeds)
- 1 गिलास पानी
यह भी पढ़ें- महंगे सीरम की जगह इस्तेमाल करें ये होममेड Night Serum, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा
बनाने का तरीका भी जानें
- सबसे पहले एक पैन में पानी और अलसी के बीज डालकर गैस पर रख दें।
- इसे कम से कम मिनट तक उबालें और बीच-बीच में चलाती रहें।
- कुछ ही देर में पानी थोड़ा गाढ़ा और जेल जैसा हो जाएगा।
- अब गैस बंद कर दें।
- इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद इसे छान लें।
- जो गाढ़ा जेल निकलेगा, वही आपका नेचुरल हेयर जेल है।
कैसे करें इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे आप हल्के गीले या सूखे बालों, दोनों पर लगा सकती हैं। सबसे पहले थोड़ा सा जेल हाथ में लेकर बालों पर लगाएं। इससे बाल सेट भी होंगे और स्मूथ भी लगेंगे। इससे बालों में नेचुरल चमक आती है। ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर ने कहा कि अगर आप नियमित रूप से इस हेयर जेल का इस्तेमाल करेंगी तो आपके झाड़ू जैसे बाल स्मूथ और शाइनी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: एलोवेरा और अलसी के बीजों से बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बाल हो जाएंगे रेशमी और चमकदार
कितने दिनों तक स्टोर कर सकती हैं?
आप इस जेल को फ्रिज में 10 दिनों तक के लिए रख सकती हैं। बस इसे साफ कंटेनर में ही स्टोर करें। चाहें तो इसमें 2 से 3 बूंद नारियल तेल भी मिला सकती हैं।
इन बाताें का रखें ध्यान
- पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें
- पहले से कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें
यह भी पढ़ें- Hair Care: घर पर बने इस सस्ते से हेयर जेल के इस्तेमाल से आपको होंगे बड़े फायदे, बनाने का तरीका और फायदे जानें
तो अगर आप भी महंगे हेयर जेल पर पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं तो हम आपको घर पर नेचुरल हेयर जेल बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- घर पर हेयर जेल कैसे बनाएं?
- आप अलसी के बीज और पानी से हेयर जेल बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।