Naturally Black Hair: बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में मिलाएं ये 2 चीजें

बालों को हेल्दी रखने के लिए हम अक्सर अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इस चीज का ध्यान रखना भूल जाते हैं कि अगर हम उन्हें बालों में ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो बाल काले से सफेद नजर आने लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो लाइफस्टाइल पहले थी। अब वो नहीं रही है उसमें काफी बदलाव आ गया है, जिसकी वजह से हमारे बाल समय से पहले ही सफेद लगने लगते हैं। ऐसे में हम किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो उससे भी वो सफेद होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप डॉक्टर रेनु महेश्वरी के बताए गए घरेलू नुस्खे को ट्राई करें और सरसों के तेल के इस्तेमाल से बालों को काला करें। चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप बालों को काला कर सकती हैं।
सरसों के तेल और हल्दी का करें इस्तेमाल (Mustard Oil Benefits For Hair)
अगर आपके बाल ज्यादा सफेद नजर आने लगे हैं तो इसके लिए आप सरसों के तेल के साथ हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल भी काले हो जाएंगे और मजबूती भी आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सरसों का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए एक लौहे का तवा लें।
- अब इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें।
- फिर इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालें।
- इसके बाद इसे अच्छे से पकाएं और काला कर लें।
- आप चाहें तो इसमें करी पत्ता डाल सकते हैं।
- अब इस तेल को अच्छे से पकाएं।
- फिर ठंड़ा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद इससे बालों में मसाज करें और 30 मिनट लगा रहने दें।
- फिर बालों को शैंपू लगाकर साफ कर लें।
- इसका इस्तेमाल अगर आप महीने में 2 बार करेंगी तो आपको बाहर मिलने वाली डाई को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सरसों और आंवला लगाएं
अगर आप बालों को नेचुरली काला करना चाहती हैं तो इसके लिए आप सरसों के तेल और आंवला का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी बाल सफेद से काले हो जाएंगे। (जुआ छुटकारा पाने का तरीका)
इसे भी पढ़ें: बालों पर गलत तरीके से तेल लगाने पर हो सकती हैं ये समस्या, जानिए क्या सही तरीका
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए 2 चम्मच सरसों का तेल लें।
- अब इसमें पीसा हुआ आंवला डालें।
- फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और बालों में अप्लाई करें।
- इसके बाद इससे स्कैल्प की मसाज करें।
- करीब 30 मिनट लगा रहने दें।
- फिर शैंपू से बालों को साफ कर लें।
- इसे अगर आप हफ्ते में 1 बार लगाएगी तो बाहर मिलने वाली ड्राई की जरूरत नहीं पड़ेगी। (डैंड्रफ से छुटकारा पाने का तरीका)
डॉक्टर रेनू महेश्वरी के बताए गए इस तरीके से आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल काले नजर आएंगे। साथ ही शाइनी भी लगेंगे। लेकिन इसका असर होने में थोड़ा समय लगेगा।
इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें डैंड्रफ से छुटकारा पाने के आसान टिप्स
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।