एक्सपर्ट से जानें डैंड्रफ से छुटकारा पाने के आसान टिप्स

डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जो बेहद आम होने के साथ ही लगभग सभी को होती है। यह समस्या बालों की उचित देखभाल न करने की वजह से और गलत खान-पान एवं केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के प्रयोग से होती है। यंग जनरेशन के लोगों में इसलिए डैंड्रफ की समसया ज्यादा देखी जाती है। डैंड्रफ की वजह से सिर में खुजली होती है और सफेद सफ़ेद पाउडर की तरह डैंड्रफ कपड़ों पर गिरने लगता है और इस समस्या की वजह से हमें कई जगहों पर शर्मिंदा होना पड़ता है। डैंड्रफ की वजह से कई और भी परेशानी होती हैं जो आने वाले वक्त में नजर आती है। जैसे-बालों का झड़ना, दोमुंहे बालों की समस्या और रूखा-बेजान होना आदि कुछ ऐसी ही परेशानियां हैं, जो डैंड्रफ की वजह से होती हैं। एक्सपर्ट डॉ चित्रा ने डैंड्रफ से छुटकारा पाने के कुछ आसान टिप्स बताए हैं जिन्हें फॉलो करके डैंड्रफ जैसी परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
और पढ़ें : Lice Treatment: जुओं से छुटकारा पाने के 10 रामबाण उपाय जानें
स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट डॉ. च्यत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट में उन्होंने डैंड्रफ से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स बताए हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी है कि डैंड्रफ कैसे होते है।
View this post on Instagram
एक्सपर्ट ने बताया कैसे होता है डैंड्रफ
एक्सपर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि डैंड्रफ होने का सबसे पहला कारण है बॉडी का डीहाइड्रेटेड होना है। इसी के साथ तनाव में रहना, गलत खान-पान, शैम्पू से बाल न धोना, दवाई से एलर्जी होने की वजह से भी डैंड्रफ होता है। एक्सपर्ट ने जानकारी दी कि डैंड्रफ को खत्म करने के लिए एंटी-डैंड्रफ शैम्पू चुने, जिसमें सनक्लिक एसिड, कोल तार, जिंक, पार्थेनन होना चाहिए। साथ ही प्रेसक्राइब्ड शैम्पू में केटोकोनाज़ोल और नियासिनमाइड होना चाहिए। इस तरह का शैम्पू आप इस्तेमाल करेंगी तो डैंड्रफ की समस्या से आपको जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स
- डैंड्रफ कंट्रोल होने के बाद हफ्ते में 1 या 2 बार शैम्पू का इस्तेमाल करें।
- पहले वाश के दौरान शैम्पू को स्कैल्प पर लगाकर 1 मिनट तक मसाज करें।
- इसके बाद 2-3 मिनट तक शैंपू को बालों में ही रखें और फिर बालों को धो लें
- बालों को दो बार शैंपू से वॉश करें। दूसरी बार में थोड़ा शैम्पू करें और उसके बाद कंडीशनर का उपयोग करें।
अगर आपको हमारी एक्सपर्ट की ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Story Source- Dr.xyz/Instagram
Image source- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।