बालों के खूबससूरत और हेल्दी बनाने के लिए उनकी सही तरीक से केयर करना जरुरी है। महिलाएं जहां बालों को केयर करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं कई सारे घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं। इन सभी चीजों का इस्तेमाल करने के बाद भी महिलाओं को बालों से जुड़ी समस्या होती हैं और इसकी वजह बालों पर गलत तरीके से तेल लगाना भी हो सकता है। अगर आप गलत तरीके से बालों पर तेल अप्लाई करती हैं तो बाल कमजोर हो जाते हैं और इसकी वजह से बालों के टूटने और झड़ने की समस्या शुरू जाती हैं। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको बालों पर गलत तरीके से तेल लगाने पर क्या समस्या हो सकती हैं और बालों किस तरह तेल लगाना चाहिए इसके बारे में बताएंगे। वहीं अगर आप इन टिप्स को फॉलो करती हैं तो आपके बाल मजबूत और खूबसूरत हो सकते हैं।
जब भी आप बालों पर तेल अप्लाई करें तब उन्हें रगड़ें नहीं बल्कि ऊपर से नीचे की ओर तेल लगाएं और तेल लगाते हुए स्कैल्प की मसाज करें। अगर आप बालों पर तेल लगाने के दौरान रगडती हैं तो इससे बाल कमजोर होते हैं और ये बालों के टूटने की बड़ी वजह हो सकती हैं। तेल लगते समय बालों को बिना रगड़े हुए स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। ऐसा करने से बालों की जड़ मजबूत होगी और बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ें : मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, फॉलो करें ये टिप्स
वहीं सुबह के समय बालों को धोने से पहले तेल नहीं लगाना चाहिए। अगर आप नहाने या बालों को धोने से पहले बालों पर तेल अप्लाई करती हैं तो बाल ड्राई हो जाते हैं और ये भी बालों के टूटने की वजह हो सकती है। वहीं रात के समय बालों पर तेल लगाने का सही समय होता है और इसके बाद भी सुबह आप बालों को धो लें। इसी के साथ बालों को धोने से 1 घंटा पहले बालों पर तेल लगा सकती हैं। वहीं बालों पर तेल लगाने के दौरान इन्हें कसकर ना बांधें। ऐसा करने बालों के झड़ने की समास्या हो सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : होली के रंगों से ऐसे करें अपने लिप्स की केयर
बालों पर नेचुरल तेल अप्लाई करें ताकि बालों को नुकसान न हो। अगर आप बिना सलाह लिए बालों को अन्य प्रकार के तेल लगाती हैं तो आप बालों को नुकसान हो सकता हैं। वहीं टीवी पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को देखकर भी तेल न खरीदें। इसके लिए किसी डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं।
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।