Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

बारिश में स्किन इंफेक्शन से बचना है? ये गलतियां बिल्कुल न करें

बारिश का मौसम बड़ा सुहावना होता है, लेकिन यह अपने साथ कई तरह की स्किन सम्बंधित परेशानी साथ लेकर आता है। ऐसे में अगर आप भी इन परेशानियों से बचना चाहती हैं, तो आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। 
Updated:- 2026-07-07, 09:30 IST
image

बारिश का मौसम वैसे तो बहुत ही खूबसूरत होता है, लेकिन इस मौसम में होने वाली उमस परेशान कर देती है। बरसात अपने साथ उमस, पसीना और हवा में नमी लेकर आती है, जिससे न सिर्फ चिपचिपापन, बल्कि यह हमारी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। यही नहीं इस मौसम में अक्सर फंगल, स्किन इन्फेक्शन और दाद-खुजली जैसी समस्याएं भी होने लगती है, लेकिन इन सभी चीजों से बचने के लिए आप बारिश में कुछ गलतियां भूलकर भी न करें। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

मॉनसून में इन गलतियों को करने से बचें

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह के मुताबिक, मॉनसून में धूप न निकलने के कारण कपड़े पूरी तरह सूख नहीं पाते हैं। ऐसे में हम कई बार इन हल्के गीले कपड़ों को आलस में आकर पहन लेते हैं। लेकिन यह नम कपड़े कब स्किन पर फंगस इन्फेक्शन कर दें, इस बात का हमें खुद पता नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी बरसात में स्किन इन्फेक्शन से बचना चाहती हैं, तो गीले कपड़े पहनने से बचे और कपड़ों को धुप में सुखाएं। बता दें, कि ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह को करीब 15 साल ज्यादा का अनुभव इस फील्ड में है। 

2 - 2026-07-06T192035.113

नहाने के बाद न करें ये बड़ी गलती 

अक्सर महिलाएं नहाने के तुरंत बाद कपड़े पहन लेती हैं। ऐसा करना भी आपको भारी पड़ सकता है। बदन को पूरी तरह सुखाए बिना अगर आप ऐसे ही कपड़े पहन रही हैं, तो भी आपको स्किन इन्फेक्शन हो सकता है, साथ ही खुजली की भी समस्या इसके कारण होने के चांस बढ़ जाते हैं। नहाने के बाद हमेशा एक साफ और सूखे तौलिए से अपने शरीर को साफ करें।

यह भी पढ़ें- Pre-Monsoon Hair Fall Control: प्री-मॉनसून की उमस से पहले बालों को बनाएं मजबूत, घर पर करें ये 1 काम

दूसरे के कपड़े और तौलिया न करें इस्तेमाल

इन सभी के अलावा आप एक और खास बात का जरूर ध्यान रखें, कि आपको बरसात के मौसम में किसी भी दूसरे का तौलिया, रुमाल या कपड़े इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर अगर सामने वाले इंसान को किसी तरह का कोई फंगल या स्किन इन्फेक्शन होगा, तो वह आपको भी रिएक्ट कर सकता है। इसलिए किसी की भी ऐसी चीजें बरसात में लेने से बचें।

1 - 2026-07-06T192032.397

आप भी इन तीनों चीजों का ध्यान रखकर बरसात में होने वाली स्किन और फंगल इन्फेक्शन से बच सकती हैं, साथ ही स्किन को भी स्वस्थ रख सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- पर्यावरण और स्किन दोनों रहेंगे सुरक्षित, मेकअप रूटीन में करें ये बदलाव

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।