Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:41 AM IST

मानसून में भी परफेक्ट रहेगा मेकअप, अपनाएं ये गोल्डन टिप्स और पाएं लॉन्ग-लास्टिंग लुक

मानसून में मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए हल्के और वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। स्किन टाइप के अनुसार सही मेकअप चुनकर उमस भरे मौसम में भी फ्रेश और नेचुरल लुक पाया जा सकता है।
Updated:- 2026-07-10, 16:38 IST
monsoon golden tips for perfect and long lasting makeup

मानसून में चेहरे पर मेकअप टिकाए रखना एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, यह काफी हद तक आपकी त्वचा के प्रकार पर भी निर्भर करता है। ऑयली, ड्राई और नॉर्मल, तीनों तरह की त्वचा के लिए मेकअप टिप्स अलग-अलग होती हैं। एक्सपर्ट बता रही हैं मानसून मेकअप के गोल्डन रूल्स...

मानसून आते ही मौसम तो सुहावना हो जाता है, लेकिन त्वचा के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है। हवा में नमी, पसीना और बैक्टीरिया मिलकर त्वचा को प्रभावित करते हैं। ऐसे में मेकअप सिर्फ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि स्किन केयर रूटीन का भी अहम हिस्सा बन जाता है। अगर आप अपनी त्वचा के प्रकार को समझकर मेकअप करें, तो कम प्रोडक्ट्स में भी फ्रेश और नेचुरल लुक पा सकती हैं।

हल्का मेकअप और हाइड्रेशन

मानसून में हमेशा हल्का मेकअप करने की सलाह दी जाती है। मेकअप जितना हल्का रहेगा, त्वचा उतनी ही सहज महसूस करेगी। इसलिए, इस मौसम में वॉटरप्रूफ मेकअप सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। त्वचा कैसी भी हो, सबसे पहले इसे मेकअप के लिए तैयार करना जरूरी है। साफ और स्वस्थ त्वचा पर मेकअप ज्यादा निखरकर आता है। इसलिए, मानसून में हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद अपनी त्वचा के अनुसार ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

oily skin

ऑयली त्वचा के लिए

ऑयली त्वचा वालों को ऑयली क्रीम, मॉइश्चराइजर या फेस वॉश का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस मौसम में चेहरे पर चमक और चिपचिपाहट दोनों बढ़ जाते हैं। इसलिए, ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से बचें। सबसे पहले हल्का ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद मैटिफाइंग प्राइमर का इस्तेमाल करें ताकि पोर्स कम नजर आएं और पसीने का असर भी कम हो। फाउंडेशन में वॉटर-बेस्ड या मैट विकल्प बेहतर रहता है। बाकी मेकअप के लिए पाउडर कॉम्पैक्ट या ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करें। क्रीम की जगह पाउडर ब्लश या ब्रॉन्जर लगाएं, इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश नजर आता है।

ड्राई स्किन के लिए

ड्राई स्किन वालों के लिए मानसून में भी हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। ऐसी त्वचा पर हैवी क्रीम लगाने के बजाय हल्का सीरम और मॉइश्चराइजर ही पर्याप्त होता है। इसके बाद ड्यूई या लिक्विड फाउंडेशन लगाया जा सकता है, जिससे चेहरा खिला-खिला नजर आता है। इसके साथ क्रीम ब्लश और क्रीम हाइलाइटर भी अच्छे लगते हैं। पाउडर का इस्तेमाल जितना कम करेंगी, उतना बेहतर रहेगा, क्योंकि ज्यादा पाउडर से त्वचा ज्‍यादा ड्राई दिखाई देने लगती है।

यह भी पढ़ें- Monsoon Beauty Hacks: इन आसान टिप्स से मिलेगा ऑयल-फ्री और फ्रेश लुक

नॉर्मल स्किन के लिए

नॉर्मल स्किन वालों के पास कई विकल्प होते हैं, लेकिन मानसून में हल्का मेकअप ही सबसे अच्छा लगता है। बीबी क्रीम या हल्का फाउंडेशन लगाएं, हैवी लेयर्स की जरूरत नहीं होती। बस थोड़ा ब्लश, मस्कारा और टिंटेड लिप बाम लगाकर पूरे दिन फ्रेश और कूल लुक पाया जा सकता है।

setting spray

सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं

मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें। मानसून में इसकी जरूरत ज्‍यादा बढ़ जाती है। उमस, पसीना और नमी की वजह से मेकअप जल्दी पिघलने लगता है। सेटिंग स्प्रे चेहरे पर लगाए गए सभी प्रोडक्ट्स को अच्छी तरह सेट करता है और उन्हें नमी से बचाने में मदद करता है। इन वॉटरप्रूफ ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके आप मानसून में भी पूरे दिन तरोताजा और खूबसूरत दिख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश में स्किन इंफेक्शन से बचना है? ये गलतियां बिल्कुल न करें

मानसून ब्यूटी टिप्स

ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. ब्लासम कोचर के मुताबिक मानसून में हमेशा वॉटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ मेकअप चुनें, ताकि बारिश, पसीना और नमी से मेकअप खराब न हो। सुबह और रात में चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जिनमें एंटी बैक्टीरियल गुण या स्किन सूदिंग इंग्रीडिएंट्स हों, ताकि ब्रेकआउट की समस्या न हो। सही मेकअप का उद्देश्य चेहरे को छिपाना नहीं, बल्कि उसकी प्राकृतिक खूबसूरती को निखारना है। इसलिए सबसे पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह समझें और फिर उसी के अनुसार मेकअप करें। इससे हर मौसम में आपकी त्वचा खूबसूरत नजर आएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।