Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:06 PM IST

Monsoon Beauty Hacks: इन आसान टिप्स से मिलेगा ऑयल-फ्री और फ्रेश लुक

क्या बारिश से आपकी त्वचा कभी खिचीं-खिचींं तो कभी चिपचिपी नजर आ रही है? ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए इस आर्टिकल में बताए कुछ टिप्स को जरूर आजमाएं। इससे आपको इस सीजन ऑयल-फ्री लुक मिलेगा।
Updated:- 2026-06-10, 19:01 IST
image
Sakhi

मॉनसून में त्वचा ज्‍यादा ड्राई नजर आने लगती है और आपकी कॉम्बिनेशन स्किन कभी ऑयली तो कभी ड्राई दिखने लगती है। वहीं ऑयली स्किन में तो पोर्स बंद होने की परेशानी, एक्ने, ग्रीसी स्किन, रफ और डिहाइड्रेटेड टेक्सचर की भी समस्या हो जाती है। ऑयली स्किन बहुत ज्‍यादा चिपचिपी हो जाती है, इसकी सबसे बड़ी वजह सीबम का ज्‍यादा प्रोडक्शन है। इससे त्वचा में एक्ने और ब्रेकआउट्स जैसी परेशानियां हो जाती हैं। इससे बचने के उपायों के बारे में हमें गीतांजलि सैलून, नोएडा की मेकअप एंड ब्यूटी एक्सपर्ट माही बता रही हैं।

आजमाएं क्लियरिंग बूस्‍टर

बारिश के मौसम में चिपचिपी त्वचा से बचने और स्किन को डिटॉक्स करने के लिए किसी अच्छे ब्रांड के क्लियरिंग बूस्‍टर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा के लिए इंस्टेंट प्यूरीफायर है, जो ऑयली स्किन पर जादुई तरीके से काम करता है। यह एक लाइट जेल है, जिसे फेस प्राइमर और स्पॉट क्रीम दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर इसे प्राइमर के रूप में इस्तेमाल किया जाए, तो यह एक्स्ट्रा चमक को कंट्रोल करता है, खासतौर से ऑयली हिस्सों पर, जैसे टी-जोन एरिया। स्पॉट क्रीम के रूप में यह दाग-धब्बों को होने से रोकता है, साथ ही स्किन रेडनेस को भी कम करता है। इस क्लियरिंग बूस्‍टर में मौज़ूद इंग्रीडिएंट में थाइम, जि़ंक और वीच हेजल कंसंट्रेशन होना जरूरी है। यह नेचुरल डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है और त्वचा की लंबे समय तक केयर करता है।

sunscreen

नॉन-कॉमेडोजेनिक सनस्क्रीन का यूज करें

मॉनसून सीजन में भी सनस्क्रीन जरूरी है, क्योंकि यूवी किरणें हर वक्त हमारे आसपास मौजूद रहती हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि, ऑयली त्वचा के लिए एक ऐसी सनस्क्रीन का इस्‍तेमाल करें, जो नॉन-कॉमेडोजेनिक हो। ऐसी सनस्क्रीन आपके पोर्स को बंद नहीं करेगी और मुंहासे निकलने से रोकेगी।

फेस मिस्ट

स्किन को साफ, हाइड्रेटेड और फ्रेश रखने के लिए फेस मिस्ट लगाएं। इससे त्वचा पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल साफ होकर चेहरे को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। ऐसे में चेहरा क्लीन, मुलायम के साथ खिला-खिला नजर आता है।

स्क्रबिंग करें

डेड स्किन आपके चेहरे के पोर्स को बंद कर सकती है। हफ्ते में दो बार फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करें। ऑयली स्किन पर स्क्रबिंग जरूरी है। होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करें। चेहरे को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का यूज करें।

face scrubbing

मुल्तानी मिट्टी है सही

मुल्तानी मिट्टी या बेसन से बना फेस पैक लगाएं, क्योंकि यह चेहरे से एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को सोखता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ स्किन में कसाव लाता है। यह फेस पैक त्वचा के पोर्स को कम करने में बेहद फायदेमंद रहता है।

एसपीएफ 50 को न भूलें

सनस्‍क्रीन को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जब आपको लगता हो कि अभी सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है, तब भी सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। टिंटेड सनस्क्रीन में एसपीएफ 50 चुनें। एक ऐसा सनस्क्रीन है, जो आपकी स्किन को पैची या व्हाइट पैची नहीं बनाता है। इसमें एसपीएफ 50 और पीए+++ होता है। साथ ही इसमें मैट फिनिश के साथ नेचुरल स्किन जैसा टिंट होता है, यह आपकी स्किन के साथ अच्छी तरह ब्लेंड होता है। यह डार्क स्पॉट्स को हटाने के साथ ही प्री-मैच्योर एजिंग को भी रोकने का काम करता है।

बड़े काम है शीट मास्‍क

विटामिन सी एक ऐसा तत्व है, जो कि डल स्किन को चमकदार बनाता है। मॉनसून में आपके चेहरे से नेचुरल ग्‍लो चला जाता है। इस सीजन के लिए ब्राइटनिंग शीट मास्क विद विटामिन सी आपके लिए बेस्ट है। ऐसा शीट मास्क चुनें, जिसमें विटामिन सी सीरम और पाइनएप्‍पल का एक्सट्रैक्ट हो। यह शीट मास्क चेहरे को तरोताजा बना देता है। इसलिए इस फेस मास्क को आपको अपने चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखना है और फिर इसे हटाना है। इससे सीरम आपके चेहरे पर टिका रहेगा। इसकी खास बात यह है कि यह पैराबेन और अल्‍कोहल फ्री प्रोडक्ट होते हैं।

यह भी पढ़ें- मानसून में फ्लॉलेस मेकअप लुक पाने के लिए ये टिप्स आएंगे काम

फेशियल टोनर करें यूज

क्लींजिंग करने के बाद भी आपके चेहरे पर कुछ चिकनाई या डस्ट रह ही जाती है। ऐसे में जब आप एक टोनर का इस्तेमाल करती हैं, तो क्लींजिंग के बाद यह टोनर आपकी स्किन के लिए सही होता है। स्किन सूदिंग फेशियल टोनर वीगन होता है, जो कि सेंसिटिव स्किन पर भी बेहतरीन तरह से काम करता है। इससे स्किन में कूलिंग इफेक्ट मिलता है।

toner for oil free fresh look

रोजाना लगाएं माइक्रोफोलिएंट

डेड स्किन से निजात पाना बेहद जरूरी है, खासतौर से मॉनसून के महीने में। दरअसल इस सीजन में पोर्स बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से त्वचा डल नजर आती है और एक समान नहीं रहती। इसके लिए ब्रांडेड माइक्रोफोलिएंट का इस्तेमाल करें। इसे हल्‍के हाथों से स्क्रब करें, ताकि सारी गंदगी निकल जाए और स्किन चमकदार बने। इससे धब्बेदार स्किन टोन एक समान हो जाती है। इसके अलावा, यह त्वचा को बारिश में होने वाली ह्यूमिडिटी से भी रिफ्रेश कर देता है।

यह भी पढ़ें- मानसून में ब्यूटी रूटीन में शामिल नहीं करने चाहिए ये तीन किचन इंग्रीडिएंट्स, स्किन को हो सकता है नुकसान

एक्सपर्ट टिप्स : इन सभी चीजों को इस्‍तेमाल करने के अलावा अपनी स्किन को हमेशा क्लीन रखें और उन्हीं स्किन केयर प्रोडक्ट्स का यूज करें, जो ऑयल-फ्री या फिर वॉटर बेस्ड हों।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

प्रस्तुति : गीतांजलि

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।