आईलाइनर को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए काम आएंगे ये टिप्स

जब भी आप आईलाइनर लगाते हैं तो वो होता लॉन्ग लास्टिंग है लेकिन इसके बाद भी वो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से इसे लंबे समय तक टिका सकती हैं।

 
long lasting eyeliner

हर एक लड़की को मेकअप करना काफी पसंद होता है। इसके लिए कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट आपको मार्केट में मिल जाते हैं। जिन पर लिखा होता है लॉन्ग लॉस्टिंग। इनमें से कुछ प्रोडक्ट काफी अच्छे चलते हैं लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें इस्तेमाल करने के कुछ समय बाद ही वो स्मज होने लगते हैं। इसकी वजह से दिन खत्म होने से स्किन का ग्लो खत्म होने लगता है।

ऐसा ही कुछ आईलाइनर के साथ भी होता है। जिसको चूज करते समय लड़कियां काफी ध्यान रखती हैं। इसके बाद भी आईलाइनर कम समय तक ही आंखों पर टिक पाता है। ऐसे में आपको हम कुछ टिप्स बताएंगे। जिसे फॉलो करके आप आईलाइनर को लंबे समय तक टीका पाएंगे।

अपनी आंखों को करें प्रेप

prep your eyes

जब भी हम आईलाइनर लगाते हैं तो कोशिश करते हैं कि, वो सही लगे साथ ही ज्यादा समय तक आंखों पर टिका रहे। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी आंखों को प्रेप करना चाहिए। जिसके लिए आपको अच्छा प्राइमर और लूज पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से प्रेप करें फिर लूज पाउडर से इसे सेट करें। इसके बाद लाइनर का इस्तेमाल करें। इस तरीके से आप अपने लाइनर को ज्यादा समय तक आंखों पर टिका पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: यूनीक लुक चाहती हैं, तो ब्लैक की जगह चुनें रेड आईलाइनर

अप्लाई मैट कंसीलर

अगर आपको अपना आईलाइन लंबे समय तक टिकना है तो इसके लिए आंखों पर मैट कंसीलर का इस्तेमाल (कंसीलर का करें इस्तेमाल) करें। इसको लगाने से बेस अच्छा बनेगा और आईलाइनर ज्यादा समय तक टिका रहेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको कंसीलर को अपनी आंखों पर लगाना है इसके बाद ब्लेंडर की मदद से इसे सेट करना है। फिर आईलाइनर को अप्लाई करना है। आपका लुक रेडी हो जाएगा।

लाइनर की करें लेयर

Layer eyeliner

जब हम आईलाइनर लगाते हैं तो कई बार लेयर करते हैं और कभी नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी को पतला आईलाइनर (आईलाइनर लगाने का तरीका) पसंद होता है तो किसी को मोटा। कई बार ऐसा होता है कि पतला लगाने के कारण वो ज्यादा समय तक आंखों पर नहीं लगा रहता। ऐसे में आप हमेशा लेयर करके आईलाइनर लगाएं। इससे आईलाइनर ज्यादा समय तक टिकेगा। साथ ही आंखों को खूबसूरत बनाएगा।

इसे भी पढ़ें: विंग्ड आईलाइनर से जुड़े ये हैक आएंगे आपके काम

अगर आप कलर आईलाइनर लगा रही हैं तो इसके लिए भी आपको यही ट्रिक को ट्राई करना है ताकि आईलाइनर ज्यादा समय तक टिका रहे।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP