जानें फेस सीरम के इस्तेमाल से जुड़ी गलतियां

त्वचा पर सीरम का इस्तेमाल किया जाता है। यह प्रोडक्ट अब स्किन केयर का अहम हिस्सा बन गया है। सीरम लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन अगर आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल नहीं करेंगी तो त्वचा पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं नजर आएगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको सीरम लगाते वक्त न करने वाली गलतियों के बारे में बताएंगे।
त्वचा को क्लींज न करना
गलत स्किन केयर
स्किन केयर करने का एक सही तरीका होता है। यानी स्टेप बाय स्टेप चीजें की जाती हैं। क्या आप पहले मॉइश्चराइजर लगाती हैं और फिर सीरम? यह एक गलत ऑर्डर है। ऐसा करने से मॉइश्चराइजर को त्वचा में अब्जॉर्ब होने में समय लगता है। इसलिए आपको पहले सीरम लगाना चाहिए। फिर कुछ देर इंतजार करें। करीब 3-5 मिनट बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर आप टोनर का उपयोग करती हैं तो सीरम का इस्तेमाल इन दोनों चीजों के बीच किया जाना चाहिए।(फेस सीरम के फायदे)
इसे भी पढ़ें:जानें फेस सीरम किन लोगों के लिए होता है जरूरी?
ज्यादा सीरम का उपयोग
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर सीरम लगाने का सही तरीका जान लें
सही तरीके से न लगाना
हम सभी ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स को हथेली की मदद से त्वचा पर लगाते हैं और फिर रब करते हैं। यह एक आसान तरीका होता है, लेकिन इसके कारण प्रोडक्ट्स काफी वेस्ट होता है और हाथों पर भी लगा रह जाता है।
क्या आप भी सीरम को चेहरे पर रब करके लगाती हैं? अब ऐसा न करें। सीरम को चेहरे पर फिंगरटीप की मदद से लगाएं और फिर ऊपर के तरफ पैट करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- सीरम में एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं। इसलिए आपको सीरम खरीदने से पहले इसमें मौजूद एक्टिव इंग्रेडिएंट्स के कंसंट्रेशन को चेक करना चाहिए, ताकि आपकी स्किन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो।
- एक्सपायरी डेट का भी खास ध्यान रखें। एक्सपायरी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से त्वचा डैमेज हो सकती है। इसलिए समय समय पर डेट देखते रहें।
- सीरम खरीदते वक्त आपको मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए। गर्मी, ठंड और स्प्रिंग सीजन के हिसाब से ही सीरम का इस्तेमाल करें क्योंकि हमारी स्किन मौसम के अनुसार रिएक्ट करती है। सर्दी में त्वचा ज्यादा ड्राई हो जाती है। ऐसे में आपको अक्लूसिव मॉइश्चराइजर वाले सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।