ठंड का मौसम आते ही स्किन को अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। दरअसल, सर्द हवाओं के कारण स्किन काफी रूखी हो जाती है। स्किन के साथ-साथ होंठों पर भी ठंडी हवाओं का गहरा असर पड़ता है। इस मौसम में होंठों की नमी कहीं छिन जाती है और वे रूखे व फटे-फटे नजर आते हैं। अमूमन इस स्थिति में हम सभी तरह-तरह के लिप बाम व अन्य लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी लिप मास्क बनाकर उससे अपने होंठों को पैम्पर कर सकती हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है और ये लिप को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान करते हैं, जिससे वे ठंड में भी सॉफ्ट नजर आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट कुछ ऐसे ही लिप मास्क के बारे में बता रही हैं, जिन्हें विंटर में आसानी से बनाकर होंठों पर लगाया जा सकता है-
सर्दी के दिनों में अक्सर होंठ बहुत अधिक रूखे हो जाते हैं और कभी-कभी तो उनमें दर्द भी होने लगता है। ऐसे में आप देसी घी और खीरे के रस को मिक्स करके लिप मास्क बनाएं। इसके लिए आधा चम्मच घी में एक चम्मच खीरे का रस मिक्स करें। इसे अपने लिप्स पर लगाएं। देसी घी आपके होंठों की खोई हुई नमी को वापिस लौटाएगा, जबकि खीरे का रस फटे होंठों के कारण होने वाले दर्द में राहत दिलाएगा।
एलोवेरा जेल ना केवल फटे होंठों को आराम दिलाता है, बल्कि लिप पिगमेंटेशन को भी दूर करने में मदद करता है। विंटर में फटे होंठों को अतिरिक्त नमी प्रदान करने के लिए आप इसमें बादाम तेल का मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा की पत्ती तोड़कर इसका जेल निकाल लें। अब एक चम्मच जेल में एक चम्मच बादाम तेल मिक्स करें और अपने होंठों पर लगाएं। अगर आप लिप को हल्का स्क्रब करने के बाद इसे लगाते हैं तो आपको ज्यादा बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं।
यह विडियो भी देखें
विंटर में रूखे होंठों की केयर करने के लिए एवोकाडो और पेट्रोलियम जेली की मदद से भी एक लिप मास्क बनाया जा सकता है। दरअसल, एवोकाडो फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपके लिप को बहुत फायदा पहुंचाता है। इसके लिए आप एवोकाडो को अच्छी तरह मैश करें। अब इसमें बराबर मात्रा में पेट्रोलियम जेली मिलाएं। जब यह एक पेस्ट बन जाए तो इसे एक मास्क की तरह अपने होंठों पर लगाएं। आप देखेंगे कि आपके होंठ सॉफ्ट हो गए हैं।
यह भी पढ़ें-Shiny Hair: काली चाय के पानी से वापस मिल सकती है बालों की खोई हुई चमक, एक्सपर्ट से जानें कैसे
यह लिप मास्क बेहद ही हाइड्रेटिंग है। खासतौर से, ठंड के दिनों में अपने होंठों की नमी को बनाए रखने के लिए आप इस मास्क को बनाकर अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल को एक साथ मिला लें। अब इसमें एक स्ट्रॉबेरी को मैश करके इसमें मिला लें। इसके बाद आप करीबन डेढ़ चम्मच सफेद चीनी डालकर मिक्स करें। इसे अपने होंठों पर लगाएं और बेहद ही हल्के हाथों से लिप मसाज करें। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, लिप मास्क को पोंछ लें।
यह भी पढ़ें-Skin Care: स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे इस्तेमाल करें बेसन, एक्सपर्ट से जानें फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।