herzindagi
besan for different skin Care

Skin Care: स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे इस्तेमाल करें बेसन, एक्सपर्ट से जानें फायदे

चेहरे पर घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन जरूरी है कि इससे पहले आप अपने स्किन टाइप का ध्यान रखें ताकि आपको त्वचा से जुड़ी परेशानी न हो।
Editorial
Updated:- 2023-11-15, 17:45 IST

मौसम बदल रहा है ऐसे में हमें अपनी स्किन का ध्यान ज्यादा रखना चाहिए, ताकि वो हेल्दी नजर आए। इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले अपने स्किन टाइप का ध्यान रखें फिर अपने चेहरे पर किसी प्रोडक्ट या फि घरेलू नुस्खे को ट्राई करें। अगर आप बेसन का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करना चाहती हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट के बताए गए तरीके से ट्राई करें जिसे हमारे साथ शेयर किया डॉ. गितिका ने जो की एक डर्मेटोलोजिस्ट हैं ये अक्सर अपनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं और सही जानकारी देती है किस तरह की चीजों को आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

ड्राई स्किन पर लगाएं बेसन  (Benefits Gram Flour For Dry Skin)

Besan for skin

सर्दी के मौसम में स्किन सबसे ज्यादा ड्राई रहती है। इसकी वजर है पिंपल्स या फिर दाग धब्बे होने लगते हैं। ऐसे में आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसके लिए आप अलग-अलग चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। इसमें मिलाएं बेसन, शहद और दूध मिलाएं और चेहरे पर लगाए।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लगाएं।
  • फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं।
  • अब इसमें 1/2 कप दूध मिक्स करें।
  • इसके बाद आप आप इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 
  • फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ करें।
  • इस तरीके से आप चेहरे पर बेसन का (मॉइश्चराइजर से जुड़े हैक्स) इस्तेमाल करें।

ऑयली स्किन पर लगाएं बेसन (Best Homemade Gram Flour Pack)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Geetika Mittal Gupta (@drgeetika)

बेसन चेहरे पर होने वाली टैनिंग और एक्सट्रा ऑयल के लिए बेस्ट होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको लगाने के लिए एक्सपर्ट की बताई गई चीजों को मिलाना होगा। जैसे- लेमन जूस, रोज वाटर इसके बाद आप इसका पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Skin Care: अगर पाना चाहती हैं निखरी त्वचा तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

इसे तरह लगाएं

  • इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन डालें।
  • अब इसमें 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें रोज वाटर मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
  • करीब 15-20 मिनट लगा रहने दें जब तक (नाइट क्रीम बनाने का तरीका) ये सूखे नहीं।
  • फिर नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: How to Get Glowing Skin: त्वचा को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए जरूर रखें इन बातों का ध्यान

टिप्स: इससे आपकी स्किन इवन दिखेगी। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार कर सकती हैं।

डॉ. गितिका द्वारा बताए गए इन नुस्खों को आप ट्राई कर सकती हैं और अपनी स्किन को हेल्दी रख सकती हैं। ये सारे नुस्खे आपके स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए शेयर किए गए हैं। जिन्हें ट्राई करके आप चेहरे का निखार बढ़ा सकती हैं।

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।