Skin Care Tips: चेहरे पर ऐसे लगाएं गेंदे के फूल का फेस पैक, चमक सकती है आपकी स्किन

Summer Face Pack: हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन को जबरदस्त फायदे भी होते हैं। गर्मियों में तो हमारी स्किन का बुरा हाल हो जाता है। चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है। वहीं टैनिंग भी काफी ज्यादा देखने को मिलती है।
ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे की रंगत निखारना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने एक ऐसा पैक बताया है जिससे आपका चेहरा दमकने लगेगा। आइए उस नुस्खे के बारे में जानते हैं-

गेंदे के फूल का फेसपैक करेगा कमाल
आपको बता दें कि गेंदे के फूल का इस्तेमाल सिर्फ पूजा पाठ में नहीं बल्कि स्किन केयर में भी किया जाता है। अगर आप नियमित रूप से गेंदे के फूल से बने फेस पैक का इस्तेमाल करेंगी तो आपको फर्क देखने को मिल सकता है। आप इस पैक को घर पर आसानी से बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Korean Hair Care: इस 1 चीज से बाल बन सकते हैं लंबे और चमकदार, आज ही आजमाकर देखें
ऐसे बनाएं गेंदे के फूल का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए-
- 2 से 3 ताजे गेंदे के फूल
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच बेसन
सबसे पहले गेंदे की पंखुड़ियों को अच्छी तरह से धो लें। अब इन्हें पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें दही और बेसन मिला लें। कोशिश करें कि इस पेस्ट में कोई गांठ न रहे।
यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: रात में चेहरे पर लगाना शुरू कर दें ये 1 चीज, जिद्दी दाग-धब्बे और झाइयों से मिल सकती है राहत
चेहरे पर कैसे लगाएं?
- सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- अब इस फेस पैक को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- करीब 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे काे साफ कर लें।
गर्मियों में कितना असर करता है ये पैक?
ये समस्या तो आमतौर पर हर किसी के साथ देखने को मिलती है कि गर्मी में चेहरा हमारा कुछ ज्यादा ही ऑयली हो जाता है। रंगत भी डाउन हो जाती है। ऐसे में ये फेस पैक स्किन को फ्रेश बनाए रखता है। आप इस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Neem Soap: घर पर इस तरह बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स से मिल सकता है छुटकारा
फेस पैक लगाते समय ये गलती न करें
बहुत ज्यादा देर तक फेस पैक को चेहरे पर न लगाए रखें। क्योंकि इससे आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो सकती है। साथ ही जग ये पैक चेहरे पर लगाएं तो धुलते समय रगड़े नहीं। वरना आपको जलन हो सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ताजे और साफ फूलों का ही इस्तेमाल करें।
- फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- फेस पैक लगाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
- अगर जलन या खुजली महसूस हो, तो तुरंत चेहरा धो लें।
- अगर स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
यह भी पढ़ें- K-Glass Skin: 10 रुपये में बनाएं सबसे सस्ता फेस वॉश, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
तो अगर आप भी गर्मियों में चेहरे की रंगत सुधारना चाहती हैं तो आप ये फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको फर्क देखने को मिल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।