Korean Hair Care: इस 1 चीज से बाल बन सकते हैं लंबे और चमकदार, आज ही आजमाकर देखें

Korean Hair Care Tips: खूबसूरत दिखने की चाहत तो हर किसी की होती है। खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि आपके बालों से भी आती है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे शैंपू और कंडीशनर लेकर इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे हेयर स्पा करवाती हैं। हालांकि, इससे आपके पैसे भी बहुत खर्च होते हैं और रिजल्ट भी उतना अच्छा नहीं मिलता है।
इन दिनों तो ग्लास स्किन के साथ-साथ कोरियन हेयर का क्रेज भी लोगों में देखने को मिल रहा है। खास बात तो ये है कि आपको इसके लिए बाजार से कुछ महंगी चीजें भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, आप चावल के पानी से भी लंबे और चमकदार बाल पा सकती हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे बालों को लंबा और चमकदार बना सकती हैं?
चावल का पानी करेगा मदद
हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर का कहना है कि सदियों से स्किन के साथ-साथ बालों की देखभाल में भी चावल के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से हमारे बाल सॉफ्ट बनते हैं। उलझन कम होती है और इनका टूटना भी कम होता है।
यह भी पढ़ें- K-Hand Care: ₹1 की इस चीज से आपके हाथ बनेंगे दूध जैसे गोरे, ट्राई करें ये होम रेमेडीज
क्या हैं चावल के पानी के फायदे?
जागरण में छपी एक स्टोरी के मुताबिक, चावल के पानी में विटामिन, मिनरल और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। ये सभी बालों को मजबूत बनाने में कारगर माने जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और हमारे बाल शाइनी बनते हैं। कुल मिलाकर चावल का पानी डैमेज बालों को रिपेयर करने का काम करता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है।
यह भी पढ़ें- DIY Foot Scrub: किचन में रखी इस 1 चीज से करें फुट स्क्रब, दूध जैसे गोरे हो जाएंगे पैर
कैसे तैयार करें चावल का पानी?
आधा कप चावल लें और उसे धोकर उसमें 2 से 3 कप पानी मिला दें। इसके बाद इसे कम से कम आधे घंटे के लिए भिगो दें। अब इस पानी को छान लें। यही पानी बालों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे बालों में कैसे लगाएं?
- पहले बालों को नॉर्मल पानी से गीला कर लें।
- अब चावल के पानी को धीरे-धीरे स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- कम से कम 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
- अब इसके बाद बालों को सादे पानी से धो लें।
कितनी बार कर सकती हैं इस्तेमाल?
आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस पानी का बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं। बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे आपके बाल ड्राई हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है कि अगर आप इस पानी का इस्तेमाल कर रही हैं तो बालों में शैंपू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे एक एक्स्ट्रा हेयर केयर रूटीन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत गर्म पानी से बालों को न धोएं, वरना आपके बाल रूखे हो सकते हैं।
- पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें।
- गीले बालों में जोर से कंघी न करें।
- ज्यादा देर तक बालों में ये पानी न लगा रहने दें।
- चावल का पानी बालों में लगाकर सोए भी नहीं।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 के इस नुस्खे से घर पर बनाएं सबसे सस्ती कोरियन क्रीम, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार
तो अगर आप भी कोरियन स्टार्स जैसे बाल पाना चाहती हैं तो चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये कम खर्च वाला एक घरेलू नुस्खा है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपके बालों पर असर जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- कोरियन स्टार्स जैसे बाल कैसे पाएं?
- आप चावल के पानी का इस्तेमाल करके कोरियन स्टार्स जैसे बाल पा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।