Neem Soap: घर पर इस तरह बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स से मिल सकता है छुटकारा

आज के समय में हर कोई किसी न किसी स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहा है। गर्मियों में तो दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। धूल, पसीना, धूप और प्रदूषण की वजह से चेहरे का बुरा हाल हो जाता है। पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या तो आम हो गई है। ऐसे में लोग इन सबसे छुटकारा पाने के लिए बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
वहीं फेसवॉश और साबुन भी खरीदते हैं, लेकिन ये केमिकल बेस्ड होते हैं जिससे इनका उतना असर नजर नहीं आता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही नीम का साबुन बना सकती हैं। दरअसल, नीम का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर में किया जा रहा है। आज हम आपको अपने इस लेख में नीम का साबुन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1779257699738.jpg)
नीम का साबुन बनाने के लिए क्या चाहिए?
- नीम की ताजी पत्तियां
- ग्लिसरीन साबुन बेस
- थोड़ा पानी
- साबुन का सांचा या छोटी कटोरी
यह भी पढ़ें- Skincare Tips: बकरीद पर चाहिए चांद सा नूर, तो रात में चेहरे पर लगाना शुरू कर दें ये 1 चीज
नीम का साबुन कैसे बनाएं?
- सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- अब इन्हें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
- इसके बाद ग्लिसरीन साबुन बेस को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद साबुन बेस को डबल बॉयलर तरीके से पिघला लें। (डबल बॉयलर का मतलब एक बाउल में पानी उबालें और उसके ऊपर दूसरा बर्तन रखकर बेस को पिघला लें)
- अब इसमें नीम का पेस्ट मिला दें।
- ये थोड़ा सा गाढ़ा हो जाएगा।
- अब इसे साबुन के सांचे में डाल दें।
- 2 से 3 घंटे के लिए ठंडा होने दें।
- जब ये हार्ड हो जाए तो आपका साबुन तैयार है।
यह भी पढ़ें- Homemade Powder: सिर्फ ₹5 में घर पर बनाएं नेचुरल पाउडर, पसीने की बदबू होगी दूर
इस साबुन का कैसे इस्तेमाल करें?
चेहरे को गीला करें और फिर साबुन लगाकर हल्के हाथों से साफ कर लें। बस ध्यान रहे कि इसे ज्यादा जोर से रगड़ना नहीं है। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।
-1779257754829.jpg)
इसके क्या फायदा हैं?
ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि वो भी ये साबुन यूज करती हैं। इससे उनकी स्किन क्लीन रहती है। साथ ही ये साबुन एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पिंपल्स को हटा सकता है।
यह भी पढ़ें- K-Glass Skin: 10 रुपये में बनाएं सबसे सस्ता फेस वॉश, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- कोई एलर्जी है तो इस्तेमाल न करें।
- साबुन बनाते समय गंदी पत्तियां यूज न करें।
- साबुन को इस्तेमाल करने के बाद सूखी जगह पर रखें।
यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal Tips: गर्मियों में चेहरे पर जमी टैंनिग से छुटकारा ये सस्ता स्क्रब
तो अगर आप भी ऑयली स्किन और पिंपल्स से परेशान हैं तो नीम का साबुन आपके काम आ सकता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।