घर पर बने इन फेस पैक से चेहरे को मिलेगा ग्लो

अब लाइफ एक बार फिर से भागदौड़ का हिस्सा बन चुकी है। अब लोगों ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है। ऐसे में बसों के धक्के खाते हुए, प्रदूषण के बीच एक बार फिर से त्वचा की चमक खो सी जाएगी। कुछ महिलाएं तो इसकी शिकायत शुरू भी कर चुकी होंगी। ऐसे भागदौड़ भरे माहौल में सुस्त और थकी हुई त्वचा का होना आम है।
आप अपनी त्वचा की कितनी देखभाल करती हैं? इसकी देखभाल वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने स्वास्थ्य की देखभाल करते हैं। हमें त्वचा पर दाग-धब्बे, मुंहासे, पिंपल्स, सन टैनिंग, पिगमेंटेशन, झुर्रियां और फाइन लाइन्स के रूप में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जो बहुत खराब दिखते हैं।
अगर आप चमकदार त्वचा चाहती हैं, तो इसके लिए घर पर ही कुछ उपाय खोज सकती हैं। ये उपाय ज्यादा खर्चीले भी नहीं होंगे और क्या पता आपको इससे जल्द ही असर भी देखने को मिलें। हम ऐसे कुछ घरेलू फेस पैक बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आजमा सकती हैं और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
नीम पेस्ट और हल्दी फेस पैक
सामग्री-
- नीम की पत्तियां
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
ऐसे बनाएं-
- नीम की पत्तियों का एक पेस्ट बना लें।
- एक कटोरी में नीम का पेस्ट, शहद और हल्दी पाउडर डालकर एक पेस्ट बना लें।
- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें।
- उसके बाद स्क्रब करते हुए इस पैक को हटा दें और पानी से मुंह धो लें।
बेनिफिट्स : इस फेस पैक से न सिर्फ आपका चेहरा ग्लो करेगा, बल्कि नीम की एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एक्ने-फाइटिंग गुण होते हैं, जो आपको मुहांसों से भी राहत दिला सकते हैं। यह मिश्रण टैन त्वचा में आराम पहुंचा सकता है और स्किन इरिटेशन में भी आपको राहत मिलेगा।
आटा, एवोकाडो और शहद फेस पैक
सामग्री-
- 3 छोटा चम्मच आटा
- एक एवोकाडो का पल्प
- 2 छोटे चम्मच शहद
ऐसे बनाएं-
- एक कटोरी में आटा, एवोकाडो का पल्प और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- ध्यान रखें कि मिश्रण में कोई लंप न बने।
- इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से मुंह धो लें।
- आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो दिन लगा सकते हैं।
बेनिफिट्स : इस फेस पैक से आपको नेचुरल चमक पाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज और पोषित करता है और इससे त्वचा की डीप क्लीनिंग होती है। ड्राई स्किन वाली महिलाएं इस फेस पैक को आजमा सकती हैं।
एलोवेरा, मैश्ड आलू और बेसन
सामग्री-
- 2 चम्मच एलोवेरा
- 1 चम्मच आलू का पल्प
- 2 चम्मच बेसन
ऐसे बनाएं-
- आप एक कटोरी में सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो आप इसमें रोज वॉटर भी मिला सकती हैं।
- इसे चेहरे पर लगभग 10-15 मिनट लगाएं और उसके बाद चेहरा साफ कर लें।
- अच्छे रिजल्ट पाने के लिए आप यह पैक हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं।
बेनिफिट्स :एलोवेरा पोर्स और सरफेस को गहराई से पोषण देता है और मॉइश्चराइज करता है। आलू के पल्प में सॉफ्ट ब्लीचिंग इफेक्ट होता है जो त्वचा के रंग को साफ करता है। वहीं बेसन त्वचा को अंदर से साफ करने में मदद करता है। अगर आपकी ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन (कॉम्बिनेशन स्किन की करनी है पहचान तो इन छह तरीकों का लें सहारा) है तो इस फेस पैक को ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें :DIY: दही और तेज पत्ते से बने इस होममेड फेसपैक से पाएं सेलेब्स जैसा जादुई निखार
टमाटर और खीरा फेस पैक
सामग्री
- 1/2 टमाटर
- 1/4 खीरे का जूस
ऐसे बनाएं-
- टमाटर को ब्लेंड कर लें और उसमें खीरे का जूस मिला लें।
- अब इस फेस पैक को आप चेहरे और गर्दन में लगा लें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- कुछ देर बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
बेनिफिट्स : टमाटर और खीरा दोनों ही प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट हैं जो रोमछिद्रों को कसने में मदद करते हैं। इस साधारण मास्क से अपनी त्वचा को फिर से रिवाइटलाइज करें।
इसे भी पढ़ें :काजू से बने होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन
केला, बादाम का तेल और एलोवेरा जेल
सामग्री-
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- 1 पका केला
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
ऐसे बनाएं-
- एक मिक्सिंग बाउल में केले को मैश करें।
- अब इसमें बादाम का तेल और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें और फिर चेहरे को पानी से धो लें।
बेनिफिट्स : यह फेस पैक त्वचा को मॉइश्चराइज करेगा और ग्लोइंग त्वचा पाने में आपकी मदद करेगा। ड्राई और फ्लेकी त्वचा वाली महिलाएं भी यह पैक ट्राई कर सकती हैं।
नोट : हमें उम्मीद है कि इन फेस पैक को आजमाकर आप ग्लोइंग त्वचा पा सकेंगी। हालांकि हम यह भी सलाह देंगे कि अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है या किसी इंग्रीडिएंट्स से एलर्जी है, तो पैक लगाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। अपनी त्वचा पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ब्यूटी से जुड़े अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, sadhguru and hearstapps
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।