Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

राउंड फेस पर मेकअप करते वक्त करें ये 2 एक्सपेरिमेंट, उभर कर दिखेंगे फीचर्स

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका मेकअप और हेयरस्टाइल आपके फेस पर एकदम सूट करे तो आपको अपने चेहरे के शेप के बारे में जानना बहुत जरूरी है।
Updated:- 2019-10-11, 17:39 IST
makeup tips to make round face

किसी भी मेकअप आर्टिस्ट का मेकअप इसलिए उभर कर आता है क्योंकि वह फेसकट के हिसाब से मेकअप करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका मेकअप और हेयरस्टाइल आपके फेस पर एकदम सूट करे तो आपको अपने चेहरे के शेप के बारे में जानना बहुत जरूरी होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि राउंड फेस पर मेकअप और जूलरी उतनी अट्रैक्टिव नहीं लगती है। लेकिन अगर आप इनका सही तरह से चयन करें तो आप काफी कूल और अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको राउंड फेसकट के लिए मेकअप टिप्स बता रहे हैं। इन्हें अपनाकर आप अपने फीचर्स को हाईलाइट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: त्वचा पर हो रहा है उम्र का असर, ये 5 एंटी एजिंग सीरम हो सकते हैं बेस्ट

आइब्रो की शेप

makeup tips to make round face look attractive inside one

अगर आपका फेसकट राउंड है तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी आईब्रो ऊंची और उठी हुई होनी चाहिए। गोल चेहरे पर कभी भी राउंड शेप की आईब्रो न बनवाएं। कोशिश करें कि आपकी आईब्रो का आखिरी कोना कान के ऊपर की ओर खत्म होना चाहिए। यह दिखने में काफी अच्छा लगता है साथ ही आपके फीचर्स भी उभर कर दिखते हैं।

 

फाउंडेशन का यूज

makeup tips to make round face look attractive inside four

क्योंकि गोल फेसकट में चिन बहुत छोटी और दबी हुई होती है इसलिए जरूरी है कि आप मेकअप करते वक्त इस पर खास ध्यान दें। अगर इस हिस्से की कंटूरिंग सही तरह से न की जाए तो चेहरा काफी बेजान लगने लगता है। अपनी चीकबोन को उभारने के लिए उस पर गहरे रंग का फाउंडेशन लगाएं। इससे आपका फेस उभर कर दिखेगा।

ब्लशर का यूज

makeup tips to make round face look attractive inside three

राउंड शेप के चेहरे पर कभी भी गालों के बीचोंबीच ब्लश लगाने की गलती न करें। ऐसी गलती करने से चेहरा खूबसूरत दिखने के बजाय काफी मोटा और बड़ा दिखता है। अगर आप चाहते हैं कि चेहरा पतला दिखे तो राउंड फेस पर ब्लश सिर्फ चीकबोन्स पर ही लगाएं। ऐसे फेस में ब्लश को नीचे की ओर ही लगाएं।

इसे भी पढ़ें: चाहिए निखरी-निखरी त्वचा, घर पर बनाएं चॉकलेट फेस मास्क

लिपस्टिक कैसे लगाएं

makeup tips to make round face look attractive inside five

जिनका फेस मोटा होता है उन्हें लिपस्टिक से पहले लिप लाइनर का यूज करना चाहिए। ताकि इसकी मदद से आप होठों के किनारों को अंदर की तरफ कर पाएं। अगर आप लिप लाइनर का यूज नहीं करती हैं तो लिपस्टिक को भी इस तरह लगाएं कि होठों का आखिरी भाग अंदर की तरह मुड जाए। इससे होठ पतले लगते हैं जिसका रिफ्लेक्शन फेस पर दिखता है।

 

ईयररिंग्स

makeup tips to make round face look attractive inside two

चबी फेस वाली लड़कियां इस बात का भी ध्यान रखें कि हमेशा पतले और लंबे ईयररिंग्स ही कैरी करें। इससे आपका फेस ओवल शेप में दिखेगा और मोटा भी नहीं लगेगा। राउंड शेप की महिलाएं कभी भी मोटे और गोल आकार के ईयररिंग्स पहनने की गलती न करें। ये आपके फेस को मोटा और गर्दन को छोटा दिखाते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।