Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

छोटी आंखों को बड़ा और आकर्षक दिखाएंगे ये 8 मेकअप ट्रिक्‍स

अगर आप करवा चौथ के मौके पर अपनी छोटी आंखों को बड़ा और आकर्षक बनाना चाहती हैं तो ये 8 मेकअप ट्रिक्‍स को ट्राई करें। 
Updated:- 2021-10-14, 15:20 IST
small eyes to look bigger tips

बड़ी खुली आंखें किसी भी महिला को सुंदर और आकर्षक बनाती हैं। लेकिन नेचुरली हर किसी के पास ये आंखें नहीं हो सकती हैं। आंखों को बड़ा दिखाने के अपने इस सपने को पूरा करने के लिए आप कुछ मेकअप टिप्‍स को आजमा सकती हैं।

इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेकअप ट्रिक्‍स लेकर आए हैं जो इस करवा चौथ के मौके पर आपको आंखों को बड़ा और आकर्षक दिखाने में मदद कर सकते हैं। आइए इस बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार से जानें।

डार्क सर्कल्स को कवर करना

dark circles for big  eyes

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्‍स आंखों को नीरस और बेजान बना देते हैं। डार्क सर्कल्स को कंसीलर से कवर करना चाहिए जो फाउंडेशन से एक शेड हल्का हो। नेचुरल दिखने के लिए कंसीलर को 'वी' शेप में लगाना चाहिए।

आई लैशेज की कर्लिंग करना

हम में से कई महिलाएं आई लैशेज को कर्ल करने और सीधे मस्कारा लगाने को नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन आई लैशेज को कर्लिंग करने से आंखों को चौड़ा करने में मदद मिलती है और वे बड़ी दिखती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:5 स्टेप्स अपनाएं और आंखों को बड़ा दिखाएं

आईलाइनर लगाना

eyeliner

हम सभी जानती हैं कि आईलाइनर आंखों को डिफाइन करता है लेकिन आंखों को बड़ा दिखाने के लिए निचली पलकों पर न्यूड या नेचुरल कलर का आईलाइनर लगाएं।

आईब्रोज

आईब्रोज एक ऐसी विशेषता है जो आंखों को बड़ा या छोटा दिखा सकती है। हम में से कुछ महिलाएं आइब्रो को ब्रश करती हैं लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि उन्हें ऊपर की ओर ब्रश करके आंखों को बड़ा बनाया जा सकता है।

काजल

kajal for big eyes

हम सभी जानते हैं कि मस्कारा पलकों में वॉल्यूम जोड़ता है और उन्हें आकर्षक बनाता है। लेकिन लंबे काजल का चुनाव करने से आईब्रोज लंबी दिखने में मदद मिलती है और इससे आंखें बड़ी दिखती हैं।

कंटूरिंग

आंखों को बड़ा दिखाने के लिए, आई शैडो को आईलिड की क्रीज़ लाइन के साथ स्किन टोन से एक शेड गहरा लगाएं।

हाइलाइटर लगाना

highlighter for big eyes

आंखों को खोलने और उन्हें चौड़ा दिखाने के लिए पलकों के अंदरूनी कोनों के पास हाइलाइटर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें:एक काजल पेंसिल से कैसे पाएं अलग-अलग लुक, जानें काजल से जुड़े 5 आसान हैक्स

विंग शेप आईलाइनर बनाना

ऊपरी पलक पर आईलाइनर ठीक होना चाहिए और अगर बाहरी छोर की ओर पंख के आकार में लगाया जाए तो आंखें बड़ी दिख सकती हैं। साथ ही आईलाइनर को पलकों के करीब लगाना चाहिए ताकि वे बड़ी दिखें।

अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए इन मेकअप टिप्स को आप भी जरूर आजमाएं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेस बुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik & Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।