जिस तरह से साल बदलता है। वैसे ही हर साल मेकअप ट्रेंड भी चेंज होता है। इस ट्रेंड को सेलिब्रिटी से लेकर हर कोई फॉलो करना पसंद करता है, ताकि वो भी इसका हिस्सा बन सके। कई सारे ट्रेंड ऐसे होते हैं, जो अच्छे लगते हैं। लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों को कम पसंद आते हैं। मेकअप भी उन्हीं ट्रेंड में से एक है। हर साल ये बदलता है। लोग इसी के हिसाब से तैयार होते हैं और अपने लिए सही मेकअप को चूज करते हैं। साल 2025 शुरु होने में अब कम समय बाकी है। ऐसे में हर कोई आने वाले साल में ट्रेंड करने वाले मेकअप के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं, ताकि उसे फॉलो कर सके। आप भी इसे फॉलो कर सकती हैं। इससे आपका लुक ही अट्रैक्टिव नजर आएगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं साल 2025 में कौन से मेकअप है जो ट्रेंड रह सकते हैं।
स्मोकी कैट आई मेकअप
चेहरे की खूबसूरती तभी अच्छी लगती है। जब आंखों पर अच्छा मेकअप किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हर किसी की नजर आंखों पर ही जाती है। ऐसे में आने वाले साल में स्मोकी कैट आई मेकअप काफी ट्रेंड में रहने वाला है। इस तरह का मेकअप नाइट आउट और पार्टी के लिए बेस्ट होता है। इसमें कुछ लोग डर्मेटिक आंखों को क्रिएट करना पड़ता है, तो कोई आईलाइनर से कैट आई मेकअप लुक क्रिएएट करता है। इससे पूरा मेकअप लुक ही चेंज हो जाता है। इस तरह के मेकअप को करना भी काफी आसान होता है। साथ ही, इसमें कलर भी कम इस्तेमाल होते हैं। इसलिए आप भी इसे पार्टी लुक के लिए क्रिएट कर सकती हैं।
नो मेकअप लुक
नो मेकअप लुक हम सभी को पसंद होता है। इसलिए इसे क्रिएट करने में हमें कोई दिक्कत भी नहीं होती है। आप भी इसे किसी भी जगह के लिए क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए कम प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है। साथ ही, इसे क्रिएट करने में आसानी होती है। इसके आपको बेस को सिंपल रखना है। लाइट कलर से अपनी आंखों को हाइलाइट करना है। इसके बाद इन सभी चीजों को मेकअप फिक्सर से सेट करना है। इस तरह के आपका नो मेकअप लुक क्रिएट हो जाएगा। जिसे देखकर कोई भी नहीं कह पाएगा कि उसने मेकअप लुक क्रिएट किया है। ये सबसे आसान है इसलिए हर बार ट्रेंड में रहता है। साल 2025 में भी ये ट्रेंड में रह सकता है। कई सारे लोग इस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Lipstick For Women: रेड आउटफिट के साथ अच्छी लगेंगी ये लिपस्टिक शेड्स, मेकअप नजर आएगा सुंदर
बोल्ड लिप्स मेकअप लुक
कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें ज्यादा बोल्ड मेकअप लुक पसंद नहीं होता है। ऐसे में वो हमेशा लिप्स पर बोल्ड लिपस्टिक को लगाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपको भी लिप्स को हाईलाइट करना चाहती हैं, तो साल 2025 में इस ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। इस तरह का ट्रेंड काफी पसंद आता है। साथ ही, इससे मेकअप लुक सबसे अलग दिखने लगता है। इसके लिए बेस को सिंपल रखना पड़ता है। बस आपको लिप्स के लिए बोल्ड कलर को अप्लाई करना है। इसके बाद अच्छे से इसे हाइलाइट करना है। ऐसा करने से आपका मेकअप लुक अच्छा दिखने लगेगा। साथ ही, आपको बार-बार पार्लर जानें की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। वैसे हर साल इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस के साथ-साथ हम लोग भी नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे मेकअप अच्छे से हाइलाइट होता है। साथ ही, इसे क्रिएट करने में समय भी कम लगता है। इससे आपके पार्लर जानें के पैसे बच जाते हैं।
शिमर आई मेकअप लुक
पार्टी में जाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए मेकअप लुक के अलग-अलग ऑप्शन को हम हमेशा ट्राई करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक और भी ज्यादा सुंदर नजर आता है। ऐसे में आप भी साल 2025 में ट्रेंड करने वाले शिमर आई मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। शिमर आई मेकअप लुक में बेस को सिंपल रखा जाता है। शिमर लगाकर आंखों को अच्छे से हाइलाइट किया जाता है। इससे पूरा लुक ही सुंदर दिखता है। इस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करने के बाद आप पार्टी रेडी हो जाते हैं। इसलिए आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। इससे आप भी अच्छी नजर आएंगी। साथ ही नया ट्रेंड फॉलो करने को मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Glitter Eye Makeup Look: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करें ग्लिटर आई मेकअप, दिखेंगी खूबसूरत
फैशन ट्रेंड के साथ-साथ बदलने वाले मेकअप ट्रेंड को भी आपको फॉलो करना चाहिए। इससे आपका लुक ही अच्छा नजर आता है। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलता है। बस आपको उन्हीं चीजों को ट्राई करना होता है जो ट्रेंड में है। ऐसा जरूरी नहीं है आप कुछ अलग ट्राई करने उसे भी ट्रेंड का हिस्सा बना सकते हैं। इससे लुक में एक ग्रेस आती है। आने वाले साल के ट्रेंड पर नजर डालें और देखते रहें कि किस तरह का मेकअप लोग पसंद करते नजर आ रहे हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों