जानें खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा के लिए घर पर कैसे बनाएं फ्रूट बॉडी लोशन

अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाना चाहती हैं तो फ्रूट्स खाने के साथ-साथ अपनी स्किन केयर रेजीम में शामिल कर सकती हैं। ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फ्रूट्स हमारा एनर्जी लेवल बरकरार रखने में बहुत मददगार साबित होते हैं।
फ्रूट्स में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन से टॉक्सिन्स को मुक्ति दिलाने और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। जहां फ्रूट्स को खाने से हेल्थ बनी रहती हैं, वहीं फ्रूट्स से बने बॉडी लोशन भी स्किन का ग्लो बढ़ाने में असरदार साबित हो सकते हैं। आज हम आपको घर पर आसानी से तैयार होने वाले बॉडी लोशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप रोजाना अपनी स्किन पर लगाकर चेहरे की चमक बरकरार रख सकती हैं।
फ्रूट बॉडी लोशन के लिए सामग्री
- 1/2 कप मैंगो बटर
- 1/2 कप कोकोनट ऑयल
- 1 छोटी चम्मच पपीते के बीज का तेल
- 1 छोटी चम्मच अनार के बीज का तेल
- 1 छोटी चम्मच पैशन फ्रूड के बीज का तेल
- 10 बूंद एसेंशियल ऑयल
- 5 बूंद ylang ylang essential oil
- 1 जार स्टोर करने के लिए
इसे जरूर पढ़ें:चीनी के पेस्ट से घर पर करें वैक्सिंग, सस्ते में पाएं कोमल और दमकती त्वचा
फ्रूट बॉडी लोशन बनाने का तरीका
- लोशन बनाने के लिए, सबसे पहले मैंगो बटर को पिघला लें।
- इसके बाद इसमें कोकोनट ऑयल भी मिला लें और गैस पर धीमी आंच पर रखें।
- इनके पिघल जाने के बाद इन्हें फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दें। फ्रिज में रखने पर यह थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा।
- अब इस मिश्रण में पपीते के बीज का तेल, अनार के बीज का तेल, स्वीट ऑरेंज, एसेंशियल ऑयल और ylang ylang एसेंशियल ऑयल मिला लें।
- आपका घर पर बनाया गया फ्रूट बॉडी लोशन एकदम तैयार है, इसे आप एक कांच के जार में स्टोर करके रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Beauty Tips : दादी मां के नुस्खों से चेहरे के दाग-धब्बे हो सकते हैं कम
बॉडी लोशन के फायदे
ड्राई स्किन को रिहाइड्रेट करे
नहाने के बाद लगाया जाने वाला फ्रूट वाला बॉडी लोशन, त्वचा को हाइड्रेटेड और कोमल बनाए रखने के लिए नमी को गहराई से सील करने में मदद कर सकता है।
त्वचा में रफ स्पॉट्स को भरने में मदद कर सकता है
आपकी स्किन नॉर्मल हो या ऑयली, आपकी त्वचा पर कहीं न कहीं रफ स्पॉट्स होते ही हैं। नियमित उपयोग के साथ, एक रिप्लेनिश फ्रूट लोशन खुरदरी त्वचा को सॉफ्ट बनाने का काम कर सकता है और आपके शरीर के बाकी हिस्सों की तरह रफ स्पॉट को स्मूथ बना सकता है।
ग्लोइंग स्किन देने में मदद कर सकता है
लोशन में मौजूद फल आपकी त्वचा को जीवंत बनाने का काम कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है और डल, डेड फ्लेक्स वाली स्किन को राहत पहुंचाकर, त्वचा में ग्लो ला सकता है।
नियमित रूप से इस बॉडी लोशन को शरीर पर लगाएं और बेहतरीन खुशबू के साथ दमकती त्वचा पाएं। यह लोशन जहां आपको बाजार से मिलने वाले बॉडी लोशन की तुलना में सस्ता पड़ेगा, वहीं घर पर बनाने से इसकी क्वालिटी भी कहीं बेहतर होगी। कुदरती तत्वों से तैयार ये फ्रूट बॉडी लोशन लगाने से कुछ ही दिनों में आपकी स्किन हेल्दी और फेयर नजर आने लगेगी।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ब्यूटी से जुड़े ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।