सर्दियों में झड़ते और ड्राई बालों से हो चुकी हैं परेशान ? एक्सपर्ट से जानें घर पर केमिकल फ्री तेल बनाने का तरीका

सर्दियों के मौसम में तापमान में गिरावट और वातावरण में नमी का स्तर कम होने की वजह से हेयर फॉल और ड्राईनेस होना एक आम परेशानी है। जिसका सामना ज्यादातर लोगों को इस मौसम में करना पड़ता है। नमी की वजह से ही बालों की जड़ें कमजोर और स्कैल्प ड्राई होने लगता है। ऐसे में बालों का झड़ना, खुजली, सफेद-सफेद निकलना आदि समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में हम अपने बालों की उचित देखभाल के चलते तरह-तरह के तेल, शैंपू और केरेटिन जैसे ट्रीटमेंट लेने लगते हैं, लेकिन कभी-कभी इसके बाद भी हमें अपनी समस्या का हल नहीं मिलता है।
ऐसे में यदि हम समय रहते उपयोगी उपाय नहीं अपनाते हैं, तो हमारे बाल दिन पर दिन और भी ज्यादा खराब होने लगते हैं। दरअसल, बाजारों में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स हमारे बालों को खराब कर सकते हैं। जिसके चलते हमें कुछ घरेलू उपाय करने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको एक केमिकल फ्री तेल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिनको आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इस होममेड तेल को बनाने की विधि ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमारे साथ शेयर की है।
घर पर बनाएं ये केमिकल फ्री तेल
सामग्री
- मेथी दाना- 2 टेबलस्पून
- नीम- 8-10 पत्तियां
- करी पत्ता- -10 पत्तियां
- सूखा आंवला का पाउडर- एक टेबलस्पून
- सरसों का तेल- 1 कटोरी
- नारियल का तेल- 1 कटोरी
ये भी पढ़ें: स्कैल्प पर ड्रैंडफ के पैच से हैं परेशान? दही के ये हैक्स आएंगे काम
बनाने का तरीका
- इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बर्तन में नारियल और सरसों का तेल डालकर मिक्स कर लेना है।
- अब इसमें मेथी दाना, करी पत्ते, नीम की पत्तियां, सूखा आंवले का पाउडर डालकर रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ देना है।
- सुबह इस मिश्रण को गैस पर रखकर अच्छी तरह करीब उबाल लें।
- आपको इसे अच्छी तरह करीब आधा एक घंटे तक पकाना होगा। जब तक कि वो आधा न रह जाए।
- अब इसे ठंडा करके किसी भी डिब्बी में छान लें।
- आपका होममेड तेल बनकर तैयार है। इसे आप जब भी हेयर वाश करने वाले हो उससे एक रात पहले लगाकर अच्छी तरह मालिश करें।
- इस तेल का यूज आप हफ्ते में एक या दो बार भी आसानी से कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: डैंड्रफ की समस्या को दूर करेंगे यह होममेड हेयर स्प्रे
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यदि आपको हमारी एक्सपर्ट का बताया ये तेल पसंद आया हो या इससे जुड़ा कोई सवाल आपके मन में हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।