Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:51 PM IST

Hair Care Tips: डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए मेथी दाना आएगा काम, जानें कैसे?

बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप घरेलू चीजों की सहायता ले सकते हैं। किसी भी प्रोडक्ट को बालों में लगाने से पहले आप हेयर टेक्सचर को जरूर समझ लें।
Updated:- 2023-10-17, 19:28 IST
how to treat damaged hair using fenugreek seeds at home hindi

अक्सर सही पोषण न मिलने के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं। वहीं बाहरी प्रदूषण के कारण भी बालों को कई तरीके का नुकसान पहुंचता है। बालों को हेल्दी बनाने के लिए इन्हें सही तरीके से पोषण मिलना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घर में मौजूद चीजें इस्तेमाल कर सकती हैं।

बता दें कि बालों को सही मात्रा में पोषण देने के लिए मेथी दाना बेहद काम में आता है। तो चलिए जानते हैं बालों को हेल्दी बनाने के लिए कैसे करें मेथी दाने का इस्तेमाल और जानेंगे इसके बालों को पहुंचने वाले फायदे।

डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

expert quote for damaged hair

  • मेथी दाना 
  • एलोवेरा जेल 
  • नारियल का तेल

मेथी दाना को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?

  • मेथी दाना बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
  • साथ ही पतले बालों को वॉल्यूम देने का भी काम करता है।
  • इसके अलावा हेयर ग्रोथ में भी मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है।

methi dana for damaged hair

नारियल का तेल बालों में लगाने से क्या होता है?

  • नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
  • साथ ही बालों को रूखेपन से बचाने के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है।

एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से क्या होता है?

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।

इसे भी पढ़ें : बालों को घना बनाने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा काम

डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए क्या करें?

hair care at home using methi dana

  • डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए सबसे पहले मेथी दाने को बारीक पीस लें और छान लें।
  • मेथी दाने को छान लेने के बाद इसे करीब 1 से 2 घंटे तक भिगोकर रख दें।
  • इसके सूखने के बाद आप इसमें एलोवेरा जेल और नारियल के तेल को मिलायें।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करके बालों की स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगायें।
  • इसे बालों में करीब 1 घंटे तक इसे लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी की मदद से बालों को धो लें।
  • शैम्पू और कंडीशनर यानी बालों को सही तरीके से धो लें।
  • लगातार इस नुस्खे का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से आपके बाल कुछ ही दिन में घने और लंबे नजर आएंगे।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए मेथी दाना इस्तेमाल करने के ये तरीका और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।