Lipstick Color : रेड कलर नहीं है पसंद तो इस करवा चौथ पर ट्राई कीजिए ये कलर ऑप्शन

(Latest Lipstick Color For Karwa Chauth) महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखने के बाद ही पानी पीती हैं।
करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने लुक का भी खास ख्याल रखती हैं, जिसके लिए वे कई तरह की मार्केट को एक्स्प्लोर करती दिखाई देती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं लुक को कंप्लीट बनाने के लिए लिपस्टिक का सही कलर चुनना बेहद जरूरी होता है।
वहीं काफी महिलाएं आज भी रेड कलर को पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में वे अपने लिप कलर को लेकर बेहद कंफ्यूज दिखाई देती हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे लिपस्टिक के कलर जो कि बेहद यूनिक दिखाई देंगे और आप दिखेंगी बेहद खुबसूरत, जानें।
ब्राइट कलर लगेगा लाजवाब

अगर आप फ्लोरल लुक पसंद करती हैं, तो आपके लिए इस तरह का बेबी पिंक मैट कलर बेस्ट आप्शन हो सकता हैं। साथ ही इस तरह का लिप कलर आप किसी भी ब्राइट कलर के साथ कैरी कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद एलिगेंट।
इसे भी पढ़ें : अपने मूड के हिसाब से लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स
न्यूड कलर लगते हैं सोबर

इस तरह का कलर देखने में बेहद सोबर दिखाई देता है। लाइट कलर पसंद करने वाली महिलाओं अपने लिप्स पर कुछ इस तरह के कलर को इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। यह कलर हर तरह की ऑउटफिट के साथ बेहद खुबसुरत दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें : एक्सपर्ट टिप्स: गॉर्जियस लुक के लिए सांवली त्वचा पर आप भी ट्राई कर सकती हैं ये 10 लिपस्टिक शेड्स
ब्राउन कलर लगेगा बेहद बोल्ड

अगर आप बोल्ड कलर को पसंद करती हैं तो आपके लिए ब्राउन लिप कलर बेस्ट हो सकता हैं। यह कलर देखने में बेहद स्टाइलिश और यूनिक लुक देता है। साथ ही अगर अप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह का कलर चुन सकती हैं।
अगर आपको हमारे बताए गए ये लिपस्टिक कलर पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। साथ ही हरजिंदगी को फॉलो करना बिल्कुल भी न भूलें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।