Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

अपने मूड के हिसाब से लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स

लिपस्टिक लगाते ही महिलाओं की पर्सनैलिटी में निखार आता है। लिपस्टिक के ये शेड्स लगाकर आप दुनिया को अपना मूड दिखा सकती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-03-17, 19:07 IST
lipstick shades for your mood ()

ब्यूटी और फैशन के जरिए कोई भी महिला अपनी पर्सनैलिटी को निखार सकती हैं। कई बार हमारे कपड़े हमारे व्यक्तित्व को दर्शाते हैं और बताते है कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं। आपकी लिपस्टिक का शेड भी बहुत प्रभावशाली होता है और यह भी आपके मूड को दर्शाता है। बाजार में ब्राउन कलर से लेकर ग्लॉसी पिंक जैसे तमाम कलर मौजूद हैं, जो दुनिया को आपका मूड दिखा सकते हैं। लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जो मिनटों में चेहरे की रंगत को बदल देता है। लड़कियां घर से बाहर जाते समय लाइट या फिर डार्क कलर की लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं मूड के हिसाब से बेस्ट लिपस्टिक शेड कौन से हैं, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

फ्लर्टी मूड के लिए लिपस्टिक का शेड

Lipstick Shades Perfectly Match Your Mood ()

चुलबुले और रोमांटिक मूड के लिए आप लाइट मोव शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इन दिनों ग्लॉसी लिपस्टिक का चलन फिर से देखने को मिल रहा है। सुपर स्टाइलिश लुक के लिए आप ग्लॉसी फिनिश लुक कैरी करना न भूलें।

टिप्स: अगर आपको मोव शेड नहीं मिल रहा है तो आप दो लिपस्टिक को मिक्स करके मोव शेड बना सकती हैं। उदाहरण के लिए एक डार्क मैरून कलर की लिपस्टिक और ब्राउन कलर की लिपस्टिक लें। दोनों शेड को मिक्स करके आप मोव शेड बना सकते हैं। ध्यान रहें लिपस्टिक मिक्स करते समय मैरून शेड का कम से कम यूज करें।

सैड मूड के लिए परफेक्ट है डार्क शेड

अक्सर महिलाएं सैड होने पर कुछ नहीं करती हैं न ही मेकअप लगाती हैं, इसका ये मतलब नहीं है कि जब हम उदास होते हैं तो हमारी लाइफ में कुछ नहीं बचा है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप ज्यादा मेकअप करें लेकिन हां आप लिपस्टिक लगाकर खुशी महसूस कर सकती हैं। सैड मूड के दौरान जोश थोड़ा कम होता है, ऐसे में आप डार्क रेड शेड की लिपस्टिक का यूज कर सकती हैं।

टिप्स: डार्क शेड के लिए आप रेड और वैम्पी शेड का भी उपयोग कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ेंः ग्लॉसी लिपस्टिक को देना है मैट लुक, इस आसान ट्रिक की लें मदद

नटखट मूड के लिए पिंक शेड

Lipstick Shades to Improve your Mood ()

अगर आप नटखट मूड महसूस करना चाहते है तो पिंक लिप्स से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। पिंक शेड को आप सिंपल आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। (लिपस्टिक को इस तरह करें रिमूव)

इसे जरूर पढ़ेंःब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक

टिप्सः पिंक फ में कई शेड्स बाजार में उपलब्ध हैं। हमारे अनुसार नटखट मूड के लिए बेबी पिंक और कैरेमल पिंक शेड बेहतर होगा


कॉन्फिडेंट दिखने के लिए रेड लिपस्टिक

lipstick shades for your mood

कॉन्फिडेंट लुक के लिए रेड शेड एकदम परफेक्ट होगा। रेड लिपस्टिक लगाकर आप कॉन्फिडेंस दर्शा सकती हैं। अगर ज्यादातर समय आप लाइट शेड की लिपस्टिक का यूज करती हैं तो आप एक बार रेड कलर जरूर ट्राई करें।

टिप्सः रेड कलर की लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर फ्रेशनेस नजर आती है।


लिपस्टिक के रंग से आपके मूड के बारे में पता किया जा सकता है। ऐसे में आप मूड के हिसाब से ऊपर बताए गए लिपस्टिक शेड्स का यूज कर सकती हैं, जिससे आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ब्यूटी से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए हर‍जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।