लिप मास्क कहीं छीन न ले होंठों की नेचुरल नमी? इस्तेमाल से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

गुलाबी और खूबसूरत होंठ चेहरे की चमक व खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। होंठों को नेचुरली सॉफ्ट और प्लम्पी बनाने के लिए कई महिलाएं तरह-तरह के घरेलू नुस्खे और प्रोडक्ट्स आजमाती हैं। अगर आप भी अपने होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाने के लिए उन पर रातभर लिप मास्क लगाकर छोड़ देती हैं, तो ऐसा करने से पहले इसके पीछे छिपे कुछ नुकसानों के बारे में जान लें।
होंठों के लिए लिप मास्क
मध्य प्रदेश (नीमच) के एमबीबीएस, एमडी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर पराक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया पर ओवरनाइट लिप मास्क यानी रातभर होंठों पर मास्क लगाकर रखने वाला ट्रेंड काफी बढ़ गया है। अधिकतर महिलाएं इस ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। कुछ तो इसका रेगुलर इस्तेमाल भी कर रही हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका लगातार और रातभर के लिए इस्तेमाल आपकी होंठों की त्वचा को खराब कर सकता है?
लिप मास्क के लगातार इस्तेमाल करने के नुकसान
होंठों को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए अगर फटे होंठों वाली महिलाएं लिप मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि कुछ कमर्शियल लिप मास्क ऐसे होते जिनमें केमिकल्स मौजूद होता है। इसी वजह से ये फटे होंठों की दरारों में जाकर होंठों की त्वचा को नुकसान पंहुचा सकते हैं। इससे जलन और खुजली भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- ठंड में रूखे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए बनाएं ये चार लिप मास्क
झुर्रियों के अलावा हो सकती हैं ये परेशानियां
बाजार में मिलने वाले ये केमिकल भरे लिप मास्क होंठों की रंगत को भी बदल देते हैं। कुछ मास्क ऐसे होते हैं, जो होंठों की स्किन को गहरा या काला बना देते हैं, जिससे होंठों पर पिग्मेंटेशन होने लगती है। इससे चेहरे की खूबसूरती भी फीकी दिखने लगती है। अगर आप रातभर केमिकल से भरे इन लिप मास्क को होंठों पर लगाकर सोती हैं, तो इससे झुर्रियां ही नहीं बल्कि होंठों पर रिएक्शन भी हो सकता है।
सेंसिटिव स्किन पर रिएक्शन का खतरा
यही नहीं अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा सेंसिटिव हैं, तो आपको भूलकर भी लिप मास्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे होंठों पर लालिमा और इचिंग हो सकती है। केमिकल वाले इन लिप मास्क की वजह से होंठ बुरी तरह फट भी सकते हैं, जिससे आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- काले और फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर चुकंदर से बनाएं यह जादुई लिप मास्क; 7 दिनों में दिखेगा असर
अगर आप भी अपने होंठों को सुंदर बनाने के लिए लिप मास्क का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो इसे रातभर लगाकर न रखें। इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर होंठ ज्यादा काले और फटे रहते हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से इलाज लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।