Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

काले और फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर चुकंदर से बनाएं यह जादुई लिप मास्क; 7 दिनों में दिखेगा असर

चुकंदर से बना घरेलू लिप मास्क काले और फटे होंठों के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह होंठों की नमी लौटाता है, कालापन दूर करता है और 7 दिनों में असर दिखाता है।
Updated:- 2026-06-09, 18:42 IST
image

चेहरे की खूबसूरती के लिए हमारे लिप सबसे अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल या डिहाइड्रेशन के कारण अक्सर ये अपनी नेचुरल नमी खो देते हैं। इसके अलावा कई बार होंठों पर जिद्दी कालापन या डार्क स्पॉट्स जमा हो जाते हैं, जो पूरे चेहरे की रंगत को फीका कर देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और महंगे या केमिकल वाले लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो चुकंदर इसका सबसे बेस्ट और 100% नेचुरल इलाज है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर बना जादुई चुकंदर लिप मास्क सिर्फ कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

होंठों के लिए क्यों फायदेमंद है चुकंदर?

चुकंदर में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो होंठों की डैमेज हो चुकी स्किन सेल्स को गहराई से रिपेयर करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से होंठों का रूखापन खत्म होता है 

1 - 2026-06-09T160540.251

इस जादुई लिप मास्क को बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले एक छोटे टुकड़े चुकंदर को कद्दूकस करके उसका एक चम्मच फ्रेश जूस निकाल लें।

अब इस जूस में आधा चम्मच गाढ़ी मलाई या कच्चा शहद मिलाएं। शहद और मलाई होंठों को अंदर से नमी देकर उन्हें सॉफ्ट बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें - Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन चुटकियों में हो सकता है दूर, बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज

इस गाढ़े पेस्ट को सोने से पहले अपने होंठों पर अच्छी तरह लगाएं और 2 मिनट के लिए उंगली से हल्के हाथों से मसाज करें।

इसे रातभर के लिए लगा रहने दें और अगली सुबह गुनगुने पानी से धो लें। लगातार 7 दिनों तक ऐसा करने से आपको साफ फर्क नजर आएगा।  

2 - 2026-06-09T160542.734

नोट - चूंकि इस होममेड मास्क में कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता, इसलिए इसे हमेशा ताजा ही बनाएं। इसे फ्रिज में रखकर अधिकतम 2 से 3 दिन से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें - लिप लाइनर और कंसीलर की मदद से पतले होंठों को दें Plump Look, यह तरीका आएगा काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।