Thu Oct 1, 2026 | Updated 10:07 PM IST

अब हैवी मेकअप नहीं, नेचुरल ग्‍लो का है जमाना; समझिए Gen-Z के नए ब्यूटी ट्रेंड्स

हैवी मेकअप के बजाय अब आप कम मेकअप में भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं। नेचुरल ग्लो का ट्रेंड अब तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं Gen-Z के बीच पॉपुलर हो रहे इन नए ब्यूटी ट्रेंड्स के बारे में।
Updated:- 2026-10-01, 21:18 IST
image

आजकल नए-नए ब्यूटी ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। महिलाएं अब हैवी फाउंडेशन, डार्क कंटूरिंग और आर्टिफिशियल फिनिशिंग को पीछे छोड़ अब नए ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। खासकर आज की Gen-Z भारी मेकअप करने से बच रही हैं। वे अपनी असली खूबसूरती को फ्लॉन्ट करना ज्यादा पसंद कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब स्किनिमलिज्म और ग्लास-स्किन जैसे ट्रेंड्स भी काफी चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों ट्रेंड के बारे में।

स्किनिमलिज्म और ग्लास-स्किन ट्रेंड

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी के अनुसार, बेदाग और चमकदार स्किन पाने के लिए हैवी मेकअप की जरूरत नहीं है। बदलती लाइफस्टाइल और स्किन अवेयरनेस के कारण अब महिलाएं नेचुरल ब्यूटी को प्राथमिकता दे रही हैं। हैवी मेकअप चेहरे की खूबसूरती को तो बढ़ा देता है, लेकिन इससे पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे पिंपल्स, मुहासे और उम्र से पहले झुर्रियां आने की भी समस्या बढ़ जाती है। इसी वजह से अब महिलाएं मेकअप से ज्यादा स्किनकेयर पर ध्यान दे रही हैं। अधिकतर Gen-Z अब स्किनिमलिज्म और ग्लास-स्किन ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ट्रेंड के बारे में।

2 - 2026-10-01T173742.333

क्या है 'स्किनिमलिज्म' ट्रेंड?

स्किनिमलिज्म ट्रेंड का सीधा सा मतलब है, ब्यूटी रूटीन में अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स लगाने के बजाय सिर्फ 2 या 3 सबसे जरूरी और असरदार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना। इस ट्रेंड को फॉलो कर महिलाएं अब मोटी मेकअप लेयर लगाने के बजाय त्वचा को स्वस्थ बनाने पर ध्यान दे रही हैं। इसमें आप हैवी फाउंडेशन की जगह टिंटेड मॉइस्चराइजर, बीबी क्रीम और लिप-चीक टिंट जैसे हल्के ब्यूटी ऑप्शंस शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Korean Skincare: धूप से काला पड़ गया है चेहरा? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी ग्लास स्किन जैसी चमक

क्या होता है 'ग्लास-स्किन' ट्रेंड?

ग्लास-स्किन का ट्रेंड कोरिया से शुरू हुआ है, जो अब पूरी दुनिया में छा चुका है। इसका मतलब है, ऐसी स्किन, जो बेदाग, क्लियर और कांच जैसी दिखें। लड़कियां अब इस ट्रेंड को फॉलो कर हैवी मेकअप के बजाय स्किन को गहराई से नमी दे रही हैं।

कम मेकअप और नेचुरल ग्लो के फायदे

कम मेकअप और नेचुरल ग्लो के एक नहीं कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में। 

  • कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पोर्स सांस लेते हैं, जिससे स्किन फ्रेश रहती है।
  • ऑफिस, कॉलेज या आउटिंग में हल्का मेकअप आपको सिंपल और सोबर लुक देता है।
  • मेकअप खराब होने पर चेहरा काला नहीं दिखता और नेचुरल ग्लो बना रहता है। 

1 - 2026-09-24T151447.451

यह भी पढ़ें- Instant Glowing Korean Sheet Mask: किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं कोरियन ग्लास शीट मास्क, कांच की तरह चमक सकता है चेहरा

निष्कर्ष: आजकल की महिलाएं हैवी मेकअप करने से बच रही हैं। वे अब बनावटी खूबसूरती के बजाय सेहतमंद त्वचा पसंद कर रही हैं। इन दिनों स्किनिमलिज्म और ग्लास स्किन ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है। आप भी हैवी मेकअप से बचना चाहती हैं और नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो इन दोनों ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(image credit: magnific)

FAQ
क्या स्किनिमलिज्म में मेकअप का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दिया जाता है?
नहीं, इसमें भारी मेकअप की जगह सिर्फ कंसीलर की हल्की टच-अप, लिप तेल और ब्लश का हल्का इस्तेमाल किया जाता है।
'ग्लास-स्किन' पाने में कितना समय लगता है?
सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने, हेल्दी डाइट लेने और त्वचा को हाइड्रेटेड रखने से 3 से 4 हफ्तों में त्वचा में फर्क दिखने लगता है।
रोजाना भारी फाउंडेशन लगाने के क्या नुकसान हैं?
रोज भारी फाउंडेशन लगाने से पोर्स क्लॉग हो जाते हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियां, ब्लैकहेड्स और एक्ने की समस्या होने लगती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।