Instant Glowing Korean Sheet Mask: किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं कोरियन ग्लास शीट मास्क, कांच की तरह चमक सकता है चेहरा

Korean Face Mask For Glass Skin: कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स में ग्लास स्किन का जिक्र सबसे ज्यादा होता है, जिसका मतलब है ऐसा चेहरा जो शीशे की तरह साफ और चमकदार दिखे। इस चमक को पाने के लिए कोरियन महिलाएं अक्सर शीट मास्क का इस्तेमाल करती हैं, जो बाजार में काफी महंगे मिलते हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आपको पार्लर जाने या महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है। आप अपनी रसोई में मौजूद बेसिक चीजों का इस्तेमाल करके घर पर ही अपना DIY कोरियन शीट मास्क तैयार कर सकती हैं। ये घरेलू मास्क न केवल चेहरे की गंदगी साफ करते हैं, बल्कि त्वचा को गहराई से हाइड्रेट कर उसे एक इंस्टेंट ग्लो भी देते हैं। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने का तरीका-
जरूरी सामाग्री
- खीरा-1/2
- एलोवेरा- 1/2
- विटामिन ई कैप्सूल-1
- नीम का जूस-3-4 चम्मच
- फ्लेक्सीड जेल-2 चम्मच
- नींबू का रस- 3-4 बूंद
इसे भी पढ़ें- Rice Paper Facial: डल और ड्राई स्किन से पाना है छुटकारा? ट्राई कर सकती हैं राइस पेपर फेशियल, एक्सपर्ट से जानें फायदे
कोरियन शीट मास्क बनाने का तरीका

- खीरा और एलोवेरा जेल को धुलकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- इसके बाद इन दोनों चीजों को ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें।
- फिर चाय छानने वाली प्लास्टिक वाली छन्नी की मदद से इसे छानकर रस निकाल लें।
- अब इसे एक कटोरी में पलटें।
- इसके बाद इसमें नींबू की 3-4 बूंदें मिलाएं।
- अब इसमें 3-4 चम्मच नीम का जूस मिलाएं।
- इसके बाद 2 चम्मच फ्लेक्सीड जेल डालें
- आखिर में विटामिन ई की 1 कैप्सूल काटकर उसके अंदर का जेल मिलाएं।
- फिर इसे अच्छे चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे ट्रांसपेरेंट डिब्बे में भरकर 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- समय पूरा होने के बाद इसे फ्रिज से निकालें।
कोरियन शीट मास्क इस्तेमाल करने का तरीका (How To Use Homemade Korean Sheet Mask)

- घर पर बने कोरियन शीट मास्क को इस्तेमाल करने से पहले डिब्बे को हिलाएं।
- फिर इसे एक कटोरे में पलटें।
- अब इसे बाजार में मिलने वाला शीट मास्क बॉल डालें।
- कुछ ही देर में तैयार किया गया जेल मास्क में अब्जार्ब हो जाएगा।
- इसे लगाने से पहले चेहरे को धुलकर पोंछ लें।
- फिर शीट मास्क को निकालकर चेहरे पर लगाएं।
- 15-20 लगाने के बाद शीट को चेहरे से हटाएं।
- अब आप शीशे में चेहरे पर होने वाले बदलाव को साफ देख पाएंगी।
इसे भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 के इस नुस्खे से घर पर बनाएं सबसे सस्ती कोरियन क्रीम, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।